Dengue in UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में डेंगू (Dengue) के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश के हर जिले के सरकारी अस्पताल में इन मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। प्रदेश सरकार की डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सोमवार का डिप्टी सीएम समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों के बयान सामने आए हैं।
पिछली बार से काफी कम हैं मरीजः डिप्टी सीएम
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि पिछली बार अभी तक 18 हजार मरीज सामने आए थे, लेकिन इस बार 8 हजार मरीज ही हैं। इससे साफ है कि स्थिति तरह से नियंत्रण में हैं। सभी अस्पतालों में बेड और दवाइयों का पूरा इंतजाम है। लार्वा के खात्मे को कीटनाशक डलवाने के लिए IPS अधिकारी को लगाया गया है।
इस बार मृत्यु दर शून्य हैः महानिदेशक
उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य महानिदेशक लिली सिंह ने बताया कि डेंगू और सामान्य डेंगू के लक्षणों से अलग होते हैं। चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि मृत्यु दर कम है। अल्पकालिक बुखार, कम प्लेटलेट काउंट, तरल पदार्थ की कमी और अन्य सामान्य लक्षण दिख रहे हैं।
डेंगू के मरीजों में आई काफी कमी
कानपुर के उर्सुला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि जुलाई से लेकर 5 नवंबर तक कुल 43 डेंगू के मरीज मिले हैं। कल 10 मरीज मिले थे। पिछले 2 महीनों से डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। लोग ठीक होकर यहां से जा रहे हैं। अभी डेंगी को लेकर चिंता करने वाली बात नहीं है।
वायरल और डेंगू के समान लक्षण
लोक बंधु अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पिछले 10 दिनों में डेंगू के मामलों में कमी आई है। पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अन्य वायरल बुखार के मामले थे। उन्होंने बताया कि वायरल बुखार और डेंगू के लगभग समान लक्षण होते हैं। जैसे जोड़ों का दर्द, कमजोरी और बुखार।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
4 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
5 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
6 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
18 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
21 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines