Dengue in UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (deputy CM Brajesh Pathak) ने डेंगू मरीजों का इलाज करने वाले निजी अस्पतालों और जांच करने वाली निजी पैथोलॉजी/लैबों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के साथ डेंगू के सही आंकड़ों को साझा करना होगा। नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
CMO को जाएगी पूरी रिपोर्ट
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा है कि पैथोलॉजी को डेंगू पॉजिटिव की रिपोर्ट संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के साथ साझा करनी होगी। साथ ही अस्पतालों को उनके द्वारा इलाज किए गए डेंगू पॉजिटिव मामलों के बारे में भी जानकारी साझा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।
कोई भी मरीज बिना इलाज के वापस न जाए
उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि कोई भी डेंगू रोगी बिना इलाज के अस्पताल से वापस न आए। उन्होंने कहा कि डेंगू मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी के लिए एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जाए। डिप्टी सीएम ने समीक्षा बैठक में सभी अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के आदेश दिए।
किसी भी हाल में दवाओं की कमी न हो
उन्होंने कहा कि किसी भी अस्पताल में दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। मरीजों को बाहर की न लिकी जाएं। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों से संपर्क कर मरीजों की स्थिति, एम्बुलेंस, साफ-सफाई और पीने के पानी की सुविधाओं समेत अन्य चीजों की जानकारी लेने का निर्देश दिया।
डेंगू के ये हो सकते हैं लक्षण
उन्होंने निर्देश दिया कि डॉक्टरों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें। मरीजों की देखभाल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। बता दें कि डेंगू के लक्षणों को साझा करते हुए डॉ. अभिषेक शुक्ला ने बताया था कि तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, चिंता और स्वाद की कमी डेंगू के लक्षण हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
5 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
16 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
22 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
22 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
22 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
23 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines