हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली पुलिस का जवान बना लुटेरा, गाजियाबाद में महिला के खींचे कुंडल, लोगों ने किया ये हाल

दिल्ली पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा देखने को मिला है। दिल्ली पुलिस ने एक जवान ने गाजियाबाद में एक महिला के जेवर लूटे हैं। पुलिस ने आरोपी सिपाही को पकड़कर जमकर पिटाई की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

जिस खाकी को देखकर लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते है, एक बार फिर वही खाकी लुटेरी बन गई। गाजियाबाद में दिल्ली पुलिस के एक जवान ने ऐसा ही शर्मनाक कारनामा किया है। दिल्ली पुलिस के सिपाही ने गाजियाबाद के शालीमार गार्डन क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल खींचकर भाग गया। महिला के चिल्लाने पर आसपास मौजूद ने आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी की पिटाई भी की। लोगों ने उसे थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी सिपाही ने पूछताछ में कुंडल खींचने की बात स्वीकार की है। वारदात के समय आरोपी नशे में था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शालीमार एसीपी ने बताया कि स्थानीय निवासी रंजना भट्ट बाजार में खरीदारी करने गई थीं। इतने में एक बाइक सवार ने महिला से कुंडल खींचे और भागने लगा। महिला के शोर मचाने से लोक सक्रिय हो गए। लोगों ने दौड़ाकर पीटा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने दबोचे अनमोल बिश्नोई गैंग के 5 खूंखार शूटर, कबड्डी खिलाड़ी के मर्डर समेत कई केस में थे शामिल

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जब आरोपी से पूछताछ की गई तब पता चला कि आरोपी के पिता दिल्ली पुलिस में कार्यरत थे। कुछ साल पहले ही उनकी मौत होने के बाद उसे मृत आश्रित कोटे से दिल्ली पुलिस ने जॉब मिली थी। करीब 1 साल पहले आरोपी ने अपनी पत्नी से तलाक दिया था। तब से वहम नशे की लत में पड़ गया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 2 भाइयों की हत्या, जाफराबाद में बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोलियां, करीब 40 राउंड फायरिंग

विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब पीकर शालीमार गार्डन की तरफ जा रहा था। बाजार के बीच से उसने कुंडल खींचे। लेकिन भीड़ ने उसे दबोच लिया। एसीपी ने बताया कि आरोपी सिपाही की विस्तार से रिपोर्ट बनाकर दिल्ली पुलिस को भेजी जाएगी।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola