Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बढ़ते प्रदूषण (Air Pollution) के कारण स्कूलों को बंद किया गया था, लेकिन अब इन्हें वापस खोलने की तैयारी की जा रही है। शनिवार को नोएडा के जिलाधिकारी की ओर से की गई घोषणा के बाद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री का स्कूल और वर्क फ्रॉम होम को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। बता दें प्रदूषण का प्रकोप अभी भी जारी है, हालांकि असर कुछ हुआ है।
अभी पढ़ें – Air Pollution: दिल्ली की एयर क्वालिटी में और सुधार होगा, कल से फिर खोले जाएंगे प्राइमरी स्कूल
दिल्ली के मंत्री ने दिया ये बयान
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि पिछले 2 दिनों से दिल्ली के अंदर प्रदूषण में तेजी के साथ सुधार देखा जा रहा है, इसलिए दिल्ली में लगे ग्रैप-4 के प्रतिबंधों को हटाया जा रहा है। दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर लगी रोक भी हटा दी गई है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1589525055972966400
निर्माण कार्य और वाहनों पर लगी भी हटाई गई
मंत्री ने कहा कि वर्क फ्रॉम होम के निर्देशों में संशोधन करते हुए आज से सभी कार्यालयों में पूरी क्षमता से काम किया जा रहा है। हाईवे, सड़क, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज और पाइपलाइन से संबंधित निर्माण कार्यों पर लगी रोक भी हटाई गई है। इसके अलावा 9 तारीख से प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे। जबकि इससे ऊपर की क्लासेज में ओपन एक्टिविटी पर शुरू कर दी गई हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1589526419931271169
नोएडा जिलाधिकारी ने भी दिया था आदेश
बता दें कि शनिवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में भी अधिकारी की बैठक हुई थी। बैठक के बाद 9 नवंबर से बच्चों के स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया गया। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, प्राधिकरण समेत उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को निगरानी के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
अभी पढ़ें – दिल्ली NCR में हवा की क्वालिटी में मामूली सुधार; जानें, स्कूल खुलने को लेकर लेटेस्ट अपडेट
https://twitter.com/DPCC_pollution/status/1589193334492639233
गाजियाबाद में पहली बार ‘गंभीर’ स्थिति
रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजियाबाद में भी प्रदूषण अपने चरम स्तर पर है। बताया गया है कि यहां पहली बार ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता के साथ एक्यूआई 416 दर्ज किया गया था। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के अधिकारियों ने बताया था कि आखिरी बार 26 दिसंबर 2021 को गाजियाबाद में एक्यूआई 429 को छुआ था। इसके कारण यहां निर्माण कार्य संबंधी कई प्रतिबंध लगाए गए हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
54 mins ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
5 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
7 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
9 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
11 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
16 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
16 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines