Dehradun Crime News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस ने 400 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला शुक्रवार का है, जब लोगों ने हनुमान चालीसा पाठ किया था। बड़ी संख्या में घंटाघर चौक पर एकत्रित होकर जाम लगा दिया था। ये लोग बजरंग दल के नेता विकास वर्मा की रिहाई की मांग कर रहे थे। जिन्होंने सड़क पर बैरिकेड्स लगाकर रास्ता रोका था। वर्मा को पुलिस ने इस सप्ताह हिरासत में लिया था। जिनके ऊपर रेलवे स्टेशन पर एक प्रेमी युगल के साथ सांप्रदायिक झड़प के आरोप लगे थे। पुलिस ने अब 400 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
थाने के बाहर जुटी थी भीड़
वर्मा के साथ पुलिस ने तोड़फोड़ करने के कई आरोपियों को हिरासत में लिया था। जिसके बाद ये प्रदर्शनकारी घंटाघर चौक पर एकत्र हुए थे। शुक्रवार दोपहर को भीड़ ने जमकर नारेबाजी की और ट्रैफिक रोक दिया था। यहां से गुजरने वाले वाहनों के सामने बड़े-बड़े पत्थर लगाए थे। प्रदर्शनकारी विकास वर्मा को रिहा करने और दर्ज मामले को वापस लेने की मांग कर रहे थे। देहरादून कोतवाली एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने एफआईआर दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर को अज्ञात व्यक्तियों का एक समूह एफआईआर वापस लेने की मांग करते हुए थाने के बाहर जमा हुआ था।
पुलिस ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया था। इसके बाद भी प्रदर्शनकारियों ने दुकानदारों को पलटन बाजार बंद करने के लिए मजबूर किया और घंटाघर की तरफ जाकर ट्रैफिक को जाम कर दिया। एफआईआर के अनुसार सड़क पर पत्थर और अवरोधक लगाकर वाहनों को रोका गया। जाम में कई एंबुलेंस और स्कूल बसें भी फंसी रहीं। जब भीड़ बढ़ गई तो अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई थी। जिसने भीड़ को तितर-बितर कर दिया। लेकिन कुछ लोग मौके पर डटे रहे और नारेबाजी करते रहे। इसके कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
पुलिस के अनुरोध पर नहीं खोला रास्ता
उत्तराखंड पुलिस ने इन लोगों से बारी-बारी अनुरोध किया, लेकिन ये नहीं माने। इसके बाद लगभग 4 बजकर 10 मिनट पर पुलिस ने किसी तरह रास्ता खुलवाया। पुलिस के अनुसार यूपी के बदायूं में अल्पसंख्यक समुदाय की एक लड़की के लापता होने की जानकारी मिली थी। उसे जीआरपी ने खोज निकाला था। मामले की सूचना देहरादून पुलिस को मिली थी। इसके बाद बजरंग दल के नेता विकास वर्मा और आजाद समाज पार्टी के नेता आसिफ कुरैशी के नेतृत्व में दो गुट रेलवे स्टेशन के बाहर इकट्ठा हो गए थे। जिनको पता चल गया था कि प्रेमी युगल यहां मौजूद है। जिसके बाद कई गाड़ियों और आसपास के इलाके में तोड़फोड़ हुई थी।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में एक घर से निकलीं 5 लाशें, 4 बेटियों को जहर दे जान दी, ताला तोड़ निकाले शव
संबंधित खबरें
'बोलने के लिए बचा ही क्या', आजम खान का छलका दर्द, ED ने कोर्ट में किया पेश
28 mins ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
3 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
23 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines