Mann Ki Baat: संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) की ओर से आयोजित ‘मैथली देशभक्ति गीत लेखन प्रतियोगिता’ के विजेता दीपक वत्स (Deepak Vats) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। बताया गया है कि पीएम मोदी ने मन की बात (Mann Ki Baat) के 98वें संस्करण में दीपक वत्स के लिखे देशभक्ति गाने का जिक्र किया था।
दीपक ने प्रतियोगिता में हासिल की तीसरी रैंक
यह गीत मैथिली भाषा में लिखा गया था। इसमें इतिहास से भारत के गौरवशाली स्मरणों को लिया गया है। वाराणसी (Varanasi) के रहने वाले दीपक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि संस्कृति मंत्रालय की ओर से एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें उन्होंने तीसरी रैंक हासिल की। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मेरे गीत का जिक्र किया। इसके लिए मुझे सराहना मिली। उन्होंने कहा कि भविष्य में साहित्य के क्षेत्र में काम करना चाहता हूं।
मन की बात में 30 सेकंड की क्लिप को दिया स्थान
दीपक ने कहा कि उन्हें यह जानकर बेहद खुशी हुई कि पीएम मोदी उन्हें नाम से जानते हैं। बता दें कि रविवार को मन की बात के 98वें संस्करण में पीएम मोदी ने देशभक्ति गीत लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची की घोषणा करते हुए दीपक वत्स के गाने की 30 सेकंड की क्लिप को स्थानीय भाषा में स्थान दिया।
यह भी पढ़ेंः 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
पीएम मोदी ने की विजेताओं की घोषणा
दीपक के गीत ‘भारत विश्व की शान है भाई, हमारा देश महान है’ को पीएम मोदी ने खूब सराहा। रविवार को ‘मन की बात’ संबोधन में पीएम मोदी ने तीन प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा करते हुए कई विषयों पर बात की। विजेताओं के नामों की घोषणा करने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि ‘दोस्तों, आपको याद होगा, सरदार पटेल की जयंती यानी ‘एकता दिवस’ पर हमने ‘मन की बात’ में तीन प्रतियोगिताओं की बात की थी।
देशभर से 5 लाख लोगों ने प्रतियोगिता में भाग लिया
एएनआई के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि इन आयोजनों में देश भर के 700 से ज्यादा जिलों के 5 लाख से ज्यादा लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों, बड़ों और यहां तक कि बुजुर्गों ने भी इसमें भाग लिया। 20 से अधिक भाषाओं में प्रविष्टियां भेजी गईं।
प्रतिभागियों को बधाई, पीएम बोले- सभी चैंपियन
पीएम मोदी ने कहा कि मेरी ओर से इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बहुत-बहुत बधाई। आप में से हर एक अपने आप में चैंपियन और कला साधक है। आप सभी ने दिखाया है कि आप अपने देश की विविधता और संस्कृति के लिए कितना प्यार करते हैं।
संबंधित खबरें
'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
43 mins agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
1 hr agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
1 hr agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
2 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
6 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
7 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
8 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
8 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
9 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines