Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभात जिले में एक महिला ने अपने पति की हत्या के बाद उसके शव को पांच टुकड़े कर दिए और फिर उन्हें नहर में बहा दिया।
पुलिस ने शक के आधार पर महिला को हिरासत में लिया तो खौफनाक कहानी सामने आ गई। इस वारदात ने एक और वारदात की याद ताजा कर दी है। आज से करीब पांच माह पहले असम में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। यहां एक महिला ने अपने पति और सास की हत्या कुछ इसी तरह से की थी।
पांच माह पहले खुला था राज
जानकारी के मुताबिक, इसी साल फरवरी में असम में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि महिला ने अपने पति और सास की हत्या कर दी। फिर दोनों के शव को टुकड़ों में काट दिया। टुकड़ों को ठिकाने लगाने से पहले उन्हें कई दिनों तक फ्रिज में भी रखा गया था। महिला शव के टुकड़ों को पड़ोसी राज्य मेघालय में फेंक कर आती थी।
पकड़े जाने से 7 माह पहले की थी हत्या
पुलिस ने उस वक्त खुलासा किया था कि बंदना कलिता (आरोपी महिला) को उसके सहयोगी धनजीत डेका और अरूप दास के साथ गिरफ्तार किया गया था। गुवाहाटी पुलिस आयुक्त (SP) दिगंता बाराह ने बताया था कि अमरेंद्र डे और उनकी मां शंकरी डे की 7 महीने पहले हत्या की गई थी।
मृतक के भाई के शक पर खुला हत्याकांड
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी महिला ने अपने पति और उसकी मां (सास) की हत्या के बाद गुवाहाटी के नूनमाटी पुलिस स्टेशन में दोनों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ समय बाद अमरेंद्र के चचेरे भाई ने एक और गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसने भाई की पत्नी (भाभी) पर संदेह जताया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में फिर से पड़ताल शुरू की और हत्याकांड का खुलासा किया।
200 KM दूर जाकर टुकड़ों को लगाया ठिकाने
जांच में सामने आया था कि महिला और उसके दो साथियों ने शवों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा और फिर उन्हें थैलियों में पैक करके ठिकाने लगाया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने शव के टुकड़े वाले थैलों को मेघालय के एक जंगल क्षेत्र में फेंका था। जो घटना स्थल से 200 किमी दूर है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
7 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
11 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
12 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
14 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines