Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर के सीने और सिर में गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने हत्या का कारण बताया, जिसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रतापगढ़ का रहने वाला है ऋषभ
जानकारी के मुताबिक, घटना के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट की है। मृतक महिला की शिनाख्त रिया गुप्ता के रूप में हुई है। वह ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। जबकि आरोपी की पहचान ऋषभ निवासी प्रतापगढ़ के तौर पर हुई है। वह एमएससी पास है, लेकिन कोई नौकरी नहीं करता था। बताया गया है कि फेसबुक के जरिए रिया और ऋषभ की दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ।
रिया गुप्ता। (फाइल फोटो)
फ्लैट में साथ रहते थे दोनों
जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच जब प्यार बढ़ा तो नवंबर 2022 से दोनों यहां फ्लैट में रहने लगे। गुरुवार को रिया के माता-पिता ने उसे फोन किया था। फोन नहीं उठा तो वे फ्लैट पर पहुंचे। जहां देखा कि दरवाजा बाहर से बंद था। अंददर गए तो चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। जबकि कमरे में रिया की लाश पड़ी थी।
ऋषभ।
रिया के माता-पिता ने बुलाई पुलिस
रिया के माता-पिता ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोकेशन ट्रेस करके ऋषभ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ऋषभ ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रिया ने उससे शादी और बच्चे की बात छिपाई थी। जैसे ही बात खुली तो उसका भरोसा टूट गया।
रिया गुप्ता। (फाइल फोटो)
अपार्टमेंट के पास ही किया गिरफ्तार
ऋषभ ने पुलिस को बताया कि रिया ने उसका भरोसा तोड़ा था, इसलिए एक गोली उसके सीने में मारी, जबकि दूसरी गोली उसके सिर में मारी। पुलिस ने बताया कि ऋषभ को अपार्टमेंट के पास ही गिरफ्तार किया गया है। उससे मामले की तह तक जाने के लिए पूछताछ की जा रही है।
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
13 mins agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
2 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
4 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
4 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
12 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
16 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
17 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
19 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines