country biggest radio museum in UP: दुनिया में हर किसी को किसी न किसी चीज का शौक होता है और इसी शौक के चलते इंसान लोगों की बीच अपनी अलग पहचान बना पाता है। ऐसा ही कुछ यूपी के एक शख्स ने कर के दिखाया, जिसने अपने रेडियो सुनने के शौक से ही प्रेरणा ली और फिर इतना बड़ा रेडिया संग्रहालय तैयार किया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। अब इस संग्रहालय को देखकर कहा जा रहा है कि भारत में ऐसा रेडियो का संग्रहालय दूसरा देखने को नहीं मिलेगा।
सरकारी नौकरी से रिटायर होकर रेडियो संग्रहालय का शौक किया पूरा
पूरा मामला यूपी के अमरोहा जिले के गजरौला का है, जहां हाईवे किनारे में मोहल्ला नाईपुरा के रहने वाले राम सिंह बौद्व ने 2016 में यूपी भंडारण निगम विभाग में सीनियर सुपरिटेंडेंट के पद से रिटायर हुए और फिर उसके बाद अगले पांच साल तक उपभोक्ता न्यायालय में सचिव के पद पर काम किया। राम सिंह बौद्ध बताते हैं कि नौकरी के साथ-साथ उन्हें रेडियो सुनने का बहुत ज्यादा शौक था। और इसी शौक ने उन्हें एक बड़ा संग्रहालय बनाने के लिए प्रेरित किया।
संग्रहालय में 1300 से अधिक रेडियो का किया संग्रह
राम सिंह बौद्व बताते हैं कि अपने शौक से प्रेरणा लेकर वे संग्रहालय के काम को अंजाम देने के लिए वे साल 2010 से ही जुट गए और दस साल में सैड़कों किलोमीटर का सफर तय करते हुए एक रेडियो संग्रहालय बनाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद अब उनके रेडियो संग्रहालय में 1300 से अधिक रेडियो मौजूद हैं। उनका दावा है कि शायद ही देश में उनसे ज्यादा रेडियो अन्य किसी व्यक्ति के पास मौजूद होंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास सबसे पुराना रेडियो सन 1900 का है, जिसके चलते अब वे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इसके लिए उनकी ओर से की गईं तैयारियों के बाद उनसे इग्लैड से पत्र के जरिए संग्रहालय की वीडियो फोटो आदि जानकारियां मांगी गई हैं।
संग्रहालय बनाने में कबाड़ियों का मिला सहयोग
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
5 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
5 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
10 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines