CM Yogi Adityanath Statement On AMU : महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों के साथ यूपी में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने इस उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अलीगढ़ के खैर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) पर बड़ा बयान दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने देखा होगा कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही थी कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी बनाया जाए या फिर उसे सामान्य संस्थान ही रहने दिया जाए। यह कैसे संभव है कि जो यूनिवर्सिटी देश की जनता के टैक्स से चलती है, वह एससी, एसटी और ओबीसी के लोगों को कोई आरक्षण नहीं देती है।
यह भी पढ़ें : क्या यूपी में टूटेगा सपा-कांग्रेस का गठबंधन? रविदास मेहरोत्रा ने दिया बड़ा बयान
वंचितों-पिछड़ों को मिलना चाहिए आरक्षण
उन्होंने कहा कि वे लोग अपने माध्यम और साधनों से एएमयू में मुसलमानों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था करने की कोशिश करते हैं और यही मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। भारत का संविधान मंडल आयोग की रिपोर्ट के आधार पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ी जाति को आरक्षण प्रदान करता है, लेकिन आरक्षण की यह सुविधा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में क्यों नहीं मिल पाती है। जब एएमयू में भारत की जनता का पैसा लगा है तो वहां वंचितों और पिछड़ों को रिजर्वेशन मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव डेट में बदलाव से किसे फायदा तो किसे नुकसान, देखें Video
सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें नौकरी से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा अपने वोट बैंक को बचाने के लिए देश की एकता-अखंडता और जनता की भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। आपको बता दें कि यूपी की 9 सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे।
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
41 mins ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
9 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
10 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
11 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
13 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
14 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
14 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
16 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
16 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines