Basti News: (वसीम अहमद, बस्ती) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बस्ती के कर्मा देवी शैक्षणिक संस्थान पहुंचे। उन्होंने संस्था के संस्थापक रिटायर्ड आईएएस व उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष ओएन सिंह को 15वें स्थापना दिवस की बधाई दी। सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के पैरामेडिकल और नर्सिंग की पूरी दुनिया में मांग है। बशर्ते उस मांग को पूरा करने के लिए हम अपने आपको तैयार कर सकें। फार्मेसी का क्षेत्र इतना बड़ा है कि थोड़ा प्रयास करें तो जो दुनिया से दवाएं आ रही हैं, वे यहीं बन सकेंगी।
यह भी पढ़ें:मुंबई एयरपोर्ट पर 9.95 करोड़ का सोना जब्त, DRI ने 3 कर्मियों समेत 6 तस्कर पकड़े; ऐसे चलता था नेटवर्क
योगी ने कहा कि कोरोना काल में चीन ने हमें धोखा दिया। दवाओं की सप्लाई नहीं की, लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने भारत के अंदर फार्मा को पुनर्जीवित किया। भारत में दवाएं बनने लगीं, जिन दवाओं को हम बाहर से मंगवाते हैं, हमारे फार्मा उद्योग को आगे बढ़ाकर देश में उनको बना सकते हैं। उत्तर प्रदेश में फार्मा पार्क बना रहे हैं, जहां पर 2000 एकड़ में अलग-अलग सेक्टर डेवलप किए जाएंगे। पहले चरण की शुरुआत बुंदेलखंड से हो चुकी है। वहां उद्योग लगने शुरू हो गए हैं, लोगों ने अपने प्रोडक्शन के लिए यूनिट लगानी शुरू कर दी हैं।
यह भी पढ़ें:मणिपुर को दहलाने की साजिश, ICICI बैंक और कांगला फूड्स से मिले ग्रेनेड; सुरक्षाबलों ने जताई ये आशंका
योगी ने कहा कि बस्ती कभी अवध प्रांत का हिस्सा हुआ करता था। राजा दशरथ ने भी पुत्रेष्ठ यज्ञ बस्ती की धरती पर किया। जिसके बाद भगवान राम का जन्म हुआ, महर्षि वशिष्ठ ने भी अपना आश्रम बस्ती की धरती पर बनाया। भगवान राम ने हमें प्रेरणा दी कि व्यक्ति कितना भी धन प्राप्त कर ले, लेकिन तब तक वह अधूरा है, जब तक अपनी मां और मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता न दिखाए। मैं धन्यवाद देता हूं ओम नारायण सिंह को, जिन्होंने मां की स्मृतियों को इस समूह के रूप में स्थापित किया और आज बड़ी संख्या में गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है।
स्किल डेवलपमेंट पर फोकस
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्किल डेवलपमेंट पर ज्यादा फोकस है, कोई भी नौजवान जब अपने संस्थान से पढ़ाई पूरी कर निकले तो अपने आपको असहाय महसूस न करे। बल्कि उसको विश्वास है कि वह अपने पैरों पर खड़ा है, हम उन बच्चों को दुनिया की तमाम भाषाओं के बारे में जनरल जानकारी दें, ताकि उसको पता चल सके कि किस देश और प्रदेश में उनके स्किल की डिमांड है? अगर थोड़ा सा प्रयास करेंगे तो ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का सपना साकार होगा।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
6 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
10 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
11 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
15 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
16 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines