CM Yogi Adityanath Fake Video Viral : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही बीजेपी नेता ने राजधानी लखनऊ में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। प्यारा इस्लाम नाम से फेसबुक चलाने वाले शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।
‘प्यारा इस्लाम’ नाम से फेसबुक आईडी पर सीएम योगी आदित्यनाथ का एक फेक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें सीएम योगी की तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है। इस फेक वीडियो में सीएम योगी के सिर पर मुस्लिम टोपी है और एक दूसरा मुस्लिम व्यक्ति उन्हें सलाम कर रहा है।
यह भी पढ़ें : Rape Survivors की प्रेग्नेंसी पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मां बनने पर कही बड़ी बात
बीजेपी नेता ने दर्ज कराई FIR
सीएम योगी आदित्यनाथ का फेक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही लखनऊ के हजरतगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। हजरतगंज के नरही इलाके में रहने वाले बीजेपी नेता राजकुमार तिवारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने BNS की धारा 352, 353, 196(1), 299 और IT एक्ट 66 के तहत रिपोर्ट दर्ज की।
यह भी पढ़ें : शादी समारोह में घुसे तेंदुए ने पुलिसवाले से छीनी राइफल, लखनऊ से वायरल वीडियो से सनसनी
आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
हजरतगंज थाने की पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस प्यारा इस्लाम नाम से फेसबुक आईडी को सर्च कर रही है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज देगी। प्यारा इस्लाम फेसबुक आईडी के कवर पेज पर लिखा है दीनी प्रोग्राम और जलसों के लिए संपर्क करें। साथ ही फेसबुक प्रोफाइल में शख्स ने लिखा कि उसे यूट्यूब चैनल के लिए 10000 सब्सक्राइबर की जरूरत है।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम
6 mins agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
36 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
4 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
5 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
21 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
22 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines