हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CM योगी आदित्यनाथ ने बनाया नया रिकॉर्ड, उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री को भी पछाड़ा

CM Yogi Adityanath Record: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने यूपी के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Adityanath Record: देश के सबसे प्रसिद्ध मुख्यमंत्रियों में से एक योगी आदित्यनाथ हैं, जो पिछले 8 साल से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। योगी आदित्यनाथ ने एक नया इतिहास रचा है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने राज्य के सबसे पहले सीएम पंडित गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मालूम हो कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का कार्यकाल 8 साल और 127 दिनों का था। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब तक अपने कार्यकाल के 8 साल और 132 दिन पूरे कर लिए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने रचा इतिहास

योगी आदित्यनाथ ने साल 2017 के 19 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद उन्होंने अगले 5 साल में अपने काम से लोगों को इतना प्रभावित किया कि साल 2022 का भी विधानसभा चुनाव भाजपा पूर्ण बहुमत से जीती। भाजपा ने उन्हें फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचा था।

उत्तर प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री हैं और दूसरी बार चुने जाने वाले 5वें मुख्यमंत्री हैं। उनके पहले संपूर्णानंद, चंद्रभानु गुप्ता, हेमवती नंदन बहुगुणा और नारायण दत्त तिवारी को ही जनता ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में चुना था। योगी आदित्यनाथ का बतौर सीएम दूसरा कार्यकाल 22 मई, 2027 को समाप्त होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: CM योगी का अग्निवीरों को लेकर बड़ा ऐलान, पुलिस भर्ती में मिलेगा 20% का आरक्षण

योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक करियर

योगी आदित्यनाथ राजनीति में आने से पहले गोरखपुर के गोरखनाथ मठ के महंत रह चुके हैं। साल 1998 में उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया। उस समय वह सिर्फ 26 साल के थे। उन्होंने गोरखपुर सीट से लोकसभा का चुनाव जीता और सांसद बनकर संसद पहुंचे। उस समय वह भारत के सबसे युवा सांसद थे। इसके बाद से वे लगातार 5 बार गोरखपुर सीट से सांसद चुने गए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola