उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया और कोचिंग और नकल माफिया पर हमला बोला. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद कोचिंग माफिया और नकल माफिया एक होकर नकल जिहाद छेड़ने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन सरकार नकल जिहादियों को हर हाल में मिट्टी में मिलाकर रहेगी.
नकल विरोधी कानून हुआ लागू- सीएम धामी
बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, राज्य सरकार ने नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ नकल विरोधी कानून लागू किया. इसके बाद से 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेजा गया है. सरकार के प्रयासों से बीते चार सालों में पारदर्शिता के साथ 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं. अब युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर कई- कई परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने दी चेतावनी
उन्होंने आगे कहा, लेकिन कुछ लोगों को युवाओं की यह प्रगति रास नहीं आ रही है. इसलिए ऐसे शरारती तत्व संगठित होकर युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की सख्ती से बौखलाया नकल और कोचिंग माफिया एक होकर देवभूमि में नकल जिहाद छेड़ने का का प्रयास कर रहा है. इसके जरिए जांच पूरी होने से पहले ही, प्रदेश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में SSSC परीक्षा प्रकरण की SIT करेगी जांच, हाईकोर्ट के रिटायर जज करेंगे निगरानी
मुख्यमंत्री ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ऐसे तत्वों के इरादों को सफल नहीं होने देगी, राज्य सरकार हर हाल में परीक्षा माफिया और नकल जिहादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए कृतसंकल्प है. सरकार नकल जिहाद की किसी भी कोशिश को पूरा नहीं होने देगी.
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
6 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
19 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines