हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

चमोली हादसे के बाद सीएम धामी सख्त; जिम्मेदार कंपनी पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
चमोली में इसी प्लांट में आया था करंट।

Chamoli Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनदा नदी के तट पर नमामि गंगे परियोजना के एसटीपी में करंट आने से 16 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक चौकी प्रभारी समेत कई पुलिस वाले भी शामिल हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएम धामी ने जिम्मेदार कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

मुख्य सचिव ने चमोली एसपी को दिए निर्देश

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चमोली हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने पुलिस अधीक्षक, चमोली को आदेश दिया है। इसमें चमोली में एसटीपी के रखरखाव के लिए जिम्मेदार कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1681994367727468544

ऐसे हुई पूरी घटना

बता दें कि बुधवार को चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे परियोजना के तहत एसटीपी के पास एक ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद ब्लास्ट हो गया। इसके बाद बिजली का एक तार टूटकर पुल की रेलिंग पर गिर गया। इसके बाद वहां मौजूद एक चौकीदार की मौत हो गई।

16 की मौत, कई अस्पतालों में भर्ती

गांव वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो वो भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में अभी तक कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। सीएम धामी ने चमोली और ऋषिकेश पहुंच कर पीड़ितों का हालचाल लिया है। वहीं घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

उत्तराखंड-यूपी के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें