Chlorine Gas Leak in CMO Office Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां जिला चिकित्साधिकारी (CMO) ऑफिस में शुक्रवार को अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव होने से नर्सिंग की 10 छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। इन सभी छात्राओं को आनन-फानन में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।
फायर ब्रिगेड ने स्थिति को किया काबू
सीएमओ ऑफिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्लोरीन रिसाव की समस्या कल यानी गुरुवार से शुरू हुई थी। हालांकि तब स्थिति को काबू में कर लिया गया था, लेकिन रिसाव रोकने के स्थायी उपाय नहीं किए गए थे। आज फिर से यहां गैस का रिसाव हो गया। इसके कारण ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों को सांस लेना में दिक्कत होने लगी। लोग यहां काम नहीं कर पा रहे थे।
ऑफिस से बाहर की ओर भागे लोग
यहां काम करने वाली नर्सिंग की एक छात्रा ने बताया कि कल से सिलेंडर में दिक्कत आ रही थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आज अचानक सभी लोग बीमार पड़ गए। बताया गया है कि इस हादसे में 10 छात्राएं बेहोश हो गईं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सीएमओ कार्यालय में काम करने वाले सभी लोग बाहर की ओर भागे।
सीएमओ ने दिया ये बयान
मथुरा के सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि हमें एक गंध महसूस हुई। हमने तत्काल फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी। उन्होंने कार्यालय की जांच की और फिर स्थिति को काबू में किया। इसके बाद आज सुबह फिर से गंध आने लगी। हमने फिर से फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को सूचना दी। नर्सिंग की कुछ छात्राओं की तबीयत खराब हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
11 mins agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
4 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
7 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
10 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
11 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
13 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines