यूपी में पिछले कुछ दिनों से चाइनीज मांझा के खतरनाक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। हाईवे से लेकर सामान्य सड़कों पर ही बाइक सवारों के गले में चाइनीज मांझा फंस रहा था, इससे उनकी मौत तक हो जाती है। इस मामले में यूपी सरकार ने संज्ञान लिया है। चाइनीज मांझे पर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने यूपी में चाइनीज मांझा को बैन कर दिया है। साथ ही अब यूपी में चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को हत्या माना जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में 'चीनी पतंग की डोर' यानी चाइनीज मांझे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में राज्यव्यापी छापेमारी करने का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी पतंग की डोर से होने वाली मौतों को हत्या माना जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, इस राज्यव्यापी कार्रवाई की उच्च स्तरीय समीक्षा की जाएगी।
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: चाइनीज मांझे के बैन पर MP हाई कोर्ट सख्त, बच्चों ने किया इस्तेमाल तो माता-पिता होंगे जिम्मेदार
---विज्ञापन---
गत 4 फरवरी को राजधानी लखनऊ में बाइक की जाते समय एमआर की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई। इससे उसकी मौत हो गई। चाइनीज मांझा गले में फंसने से बाइक सवार खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया भी लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। इससे पहले भी कई बार चाइनीज मांझा लोगों के लिए काल साबित हो चुका है।
अब यूपी में ऐसी घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जाएगा। चाइनीज मांझे से मौत पर अब हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। पिछली समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने अधिकारियों से पूछा कि प्रतिबंध के बावजूद बाजार में चाइनीज़ मांझा कैसे बिक रहा है? सीएम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर ऐसे मांझे की बिक्री, भंडारण और सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें: चाइनीज मांझे से सावधान! पिछले 24 घंटे में यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र में बना काल, वाशिम में बाइक सवार का कटा गला