कांवड़ यात्रा के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांवड़ियों को उपद्रवी कहना आस्था का अपमान है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया का प्रयोग कर लोग कांवड़ यात्रियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि श्रमिक वर्ग से लेकर उच्च वर्ग का व्यक्ति इसके साथ जुड़ा हुआ है। यह एकता का संगम है।
‘कांवड़ यात्रा में कोई भेद नहीं’
सीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा में कोई भेदभाव नहीं है। ना जाति का भेद है, ना क्षेत्र का भेद है, ना वर्ग का भेद है और ना ही साम्प्रदाय का भेद है। बम-बम भोले बोलते हुए लोग 300-400 किमी पैदल चलते हैं। हालांकि इनका मीडिया ट्रायल होता है। इन्हें बदनाम किया जाता है। आतंकवादी और उपद्रवी बोलने का भी दुस्साहस किया जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह एक तरह की मानसिकता है, जो देश की विरासत को बदनाम करना चाहती है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने जनजातीय समुदाय को भारत से अलग करने का प्रयास किया, उन्हें भड़काने के लिए उकसाया। हर जगह षड्यंत्र किया। ये वही लोग हैं जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट बनाकर जातीय संघर्ष की स्थिति को पैदा करना चाहते हैं।
‘मुहर्रम के जूलूस के दौरान बहन-बेटियां सड़कों पर नहीं निकल पाती थीं’
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुहर्रम का हर जुलूस उत्पात, आगजनी और तोड़फोड़ का कारण बनता था, बहन बेटियां सड़कों पर नहीं निकल पाती थीं। हमने ऐसी व्यवस्था बनाई कि अस्त्र-शस्त्रपा प्रदर्शन नहीं करेंगे। वहीं दूसरी तरफ कांवड़ यात्रा चल रही है। जहां कोई भेदभाव नहीं है।
यह भी पढ़ें : UP: स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में डोर टू डोर क्लेक्शन और वेस्ट प्रोसेस से सुधरी उत्तर-प्रदेश की रैंकिंग
‘ये लातों के भूत हैं, बातों से मानेंगे नहीं’
सावन से ठीक पहले मुहर्रम का आयोजन हुआ, हमें एक व्यवस्था बनाई कि ताजिया की उंचाई इससे ऊंची मत करना है। वरना मांग करोगे कि पेड़ काटों, किसी के घर के छज्जे को हटाओ। कहीं हाईटेंशन के तार को हटाओ। अब एक आयोजन के लिए ये सब करें, ये तो अन्याय है। इसके बाद जौनपुर में जबरन एक बड़ा ताजिया बनाया गया और हाईटेंशन की चपेट में आने से तीन मर गए। तब ये लोग सड़क पर आ गए थे, तब पुलिस ने कहा कि अब क्या करें। तब मैंने कहा था कि इन्हें लाठी मारकर बाहर करो, क्योंकि ये लातों के भूत हैं, बातों से मानेंगे नहीं। हमने तो पहले ही कहा था कि लेकिन ये मानें नहीं।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
15 mins agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
26 mins agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 hr agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
2 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
12 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
16 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
22 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
23 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines