5 दिन बार चारधाम यात्रा फिर से शुरू हो गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए भारी बारिश के अलर्ट के बाद यात्रियों को रोका गया और यात्रा भी संस्पेंड कर दी गई थी। हालांकि मौसम में सुधार के बाद प्रशासन ने इस पर से रोक हटा ली है और अब जिलाधिकारी इस मामले को लेकर मौसम के आधार पर निर्णय लेंगे।
इस साल चारधाम यात्रा एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद सबसे अधिक बार बाधित हो रही है. लगातार बारिश, बादल फटने, भूस्खलन के कारण बार-बार यात्रा को रोकना पड़ा है. इससे पहले साल 2013 की आई केदारनाथ बाढ़ के दौरान हुआ था।
इस साल चार धाम यात्रा मौसम की वजह से 50 दिनों से अधिक समय तक रुकी रही है। वहीं कोरोना काल के बाद इस बार लोगों को भारी नुकसान झेलना पीडीए है। गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा 20-20 दिनों के लिए स्थगित कर दी गई, जबकि बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा को चार-चार दिनों के लिए रोका गया था।
आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल से मौसम संबंधी घटनाओं के कारण 80 लोगों की जान चली गई, 114 घायल हो गए और 95 लोग अभी भी लापता हैं। इन घटनाओं में 229 घर नष्ट हो गए और 1,828 को नुकसान पहुंचा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बारिश कम हुई है, जिससे कई सप्ताह की भारी बारिश के बाद राहत मिली है।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
हाल ही में हुई बारिश के कारण उत्तराखंड में भारी बारिश जारी है। जिससे भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं हुई हैं, जिससे चारधाम यात्रा सहित 374 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अनुसार, भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण 374 सड़कें बंद हो गईं, जिनमें 249 पीएमजीएसवाई और 86 पीडब्ल्यूडी सड़कें शामिल हैं। उत्तरकाशी में सबसे ज़्यादा 55 सड़कें बंद रहीं, उसके बाद उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा में 43-43 सड़कें बंद रहीं। पौड़ी और रुद्रप्रयाग में 37 और 42 सड़कें बंद रहीं।
संबंधित खबरें
जातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
1 hr agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
2 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
4 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
6 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
7 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
8 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
21 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
22 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 day agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines