Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम में गुरुवार को सुधार हुआ। इसके बाद दोनों तीर्थस्थानों पर यात्रा शुरू कर दी गई है। हालांकि एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार शाम के केदारनाथ मंदिर से तीन किमी दूर भैरव और कुबेर ग्लेशियरों के बीच दो बार हिमस्खलन में हुआ।
बुधवार को रोकी गई थी केदारनाथ यात्रा
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण बुधवार (3 मई) को केदारनाथ की यात्रा रोकी गई थी। रुद्रप्रयाग एसपी ने कहा था कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद यह फैसला लिया गया है। वहीं मौसम को देखते हुए गुरुवार सुबह 11 बजे से यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को केदारनाथ की यात्रा फिर से शुरू की गई है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1653989476518219777
बद्रीनाथ में बर्फबारी जारी
उधर, बद्रीनाथ धाम में भी बर्फबारी जारी है, जिसके कारण चमोली जिला पुलिस को तीर्थयात्रियों के लिए चेतावनी जारी करनी पड़ रही है। बद्रीनाथ थाने के प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने कहा कि केवल सत्यापित होटल या गेस्टहाउस बुकिंग वाले यात्रियों को ही बद्रीनाथ आने की सलाह दी जाती है। हालांकि यहां यात्रा शुरू है।
यह भी पढ़ेंः केदारनाथ में रुकी यात्रा कल से शुरू होगी; अब बद्रीनाथ में बर्फबारी जारी, यात्रियों से सावधानी की अपील
https://twitter.com/AHindinews/status/1653993649406099457
भैरव और कुबेर ग्लेशियर के बीच हुआ हिमस्खलन
दूसरी ओर एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केदारनाथ मंदिर के पास भैरव और कुबेर ग्लेशियरों के बीच बुधवार शाम को हिमस्खलन हुआ है। इससे मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) की ओर से कहा गया है कि मार्ग को फिर से चालू करने के लिए टीमें लगी हुई हैं।
दो बार हुआ हिमस्खलन
बुधवार को भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ की यात्रा प्रभावित हुई थी। बताया गया है कि इस हिमस्खलन में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना में चार स्थानीय कर्मचारी बाल-बाल बच गए। उन्हें एसडीआरएफ की टीम ने निकाल लिया। रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके राजवार ने कहा कि शाम करीब 4:55 बजे लिनचोली के पास (केदारनाथ मंदिर से सिर्फ 3 किमी दूर) के पास लगातार दो बार हिमस्खलन हुए।
संबंधित खबरें
'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
19 mins agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
5 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
5 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
13 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
18 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
20 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
20 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
23 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines