हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Char Dham Yatra 2023: केदारनाथ में खराब मौसम के कारण 8 मई कर रजिस्ट्रेशन रोके; बद्रीनाथ हाईवे पर भूस्खलन, Video

विज्ञापन

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा पर मौसम और प्रकृति की मार पड़ रही है। मौसम खराब होने के कारण बद्रीनाथ यात्रा आज (5 मई) रोक दी गई है। इसके अलावा बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली जिले के हेलंग गांव के पास पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया, जिसके कारण रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। वहीं केदारनाथ में भी खराब मौसम के कारण 8 मई तक के लिए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है।

मौसम की जानकारी के बाद करें यात्रा

जानकारी के मुताबिक, बद्रीनाथ और केदारनाथ के हिमालयी मंदिरों (केदारनाथ-बद्रीनाथ) में सोमवार से रुक-रुककर बर्फबारी और बारिश जारी रही, जिसके कारण अधिकारियों ने चारधाम तीर्थयात्रियों से सावधानी बरतने के बाद ही यात्रा पर आगे बढ़ने की अपील की है। साथ ही कहा कि मौसम के बारे में जानकारी लेते रहें।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1654339521620869120

आने वाले दिनों में खराब रहेगा मौसम

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक केदारघाटी में मौसम खराब रहने की आशंका को देखते हुए केदारनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन 8 मई तक रोक दिए गए हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से कहा गया है कि 4 मई तक 1.23 लाख श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।

और पढ़िए – खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का Logo-जर्सी लॉन्च; अनुराग ठाकुर बोले- दंगल वाला राज्य बनेगा यूपी

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों से सुरक्षा के लिए फिलहाल जहां हैं, वहीं रहने की अपील की है। मौसम विज्ञान कार्यालय ने सोमवार को उत्तराखंड के 3,500 मीटर से ऊपर वाले स्थानों पर ओलावृष्टि, बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1654146183793725443

मंदिर समिति अध्यक्ष ने की अपील

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा, तीर्थयात्रियों, विशेष रूप से केदारनाथ आने वालों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की जानकारी लेने और ठहरने की पहले से व्यवस्था करने के बाद ही यात्रा पर आगे बढ़ें, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। बता दें बद्रीनाथ हाईवे पर भूस्खलन, हिमपात और बारिश के कारण यात्रा नौ घंटे तक बाधित रही।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें