हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण स्थल पहुंचे केंद्रीय सूचना सचिव, बोले- पहले यहां पुलिस रहती थी, अब श्रद्धालु आते हैं

विज्ञापन

Ayodhya: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे श्रीराम मंदिर (Shri Ram Mandir) का दौरा करने के लिए केंद्र सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय सचिव (Secretary of Information & Broadcasting Ministry) अपूर्व चंद्रा (Apurva Chandra) पहुंचे।

इस दौरान यहां उन्होंने कहा कि पहले यहां पुलिस रहती थी। जबकि अब मंदिर निर्माण का कार्य (Shri Ram Janmabhoomi) चल रहा है। लोगों को बेसब्री से इसका इंतजार है। दौरे में उनके साथ ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

पहले यहां पुलिस रहती थीः केंद्रीय सचिव

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि स्थल पर पहुंचे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा, पहले कोई निश्चित नहीं था कि राम मंदिर कहां बनेगा। तब यहां पुलिस रहती थी लेकिन आज यहां मंदिर बनाया जा रहा है। इस मंदिर का सभी लोगों को है इंतजार।

यह भी पढ़ेंः नेपाल से अयोध्या पहुंची शालिग्राम शिलाएं, भगवान राम की मूर्ति बनाने में होगी इस्तेमाल

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1631507033496383489

जनवरी 2024 से आना शुरू होंगे श्रद्धालु

उधर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर तीन मंजिल का होगा। भूतल दिसंबर 2023 तक पूरा होगा। जनवरी 2024 से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो सकता है। शेष मंजिलों को 2024 के अंत तक पूरा किया जाना है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण का कार्य समय सीमा के भीतर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः भक्तों के लिए कब खुलेगा अयोध्या का राम मंदिर? जानें

सचिव ने रामलला की पूजा की

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय सचिव अपूर्व चंद्रा ने गुरुवार को राम जन्मभूमि में चल रहे राम मंदिर निर्माण कार्य का दौरा किया। अपूर्व चंद्रा ने कहा कि मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। मंदिर की पहली मंजिल (रामलला का गर्भगृह) का निर्माण कार्य दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय सचिव ने रामलला की पूजा-अर्चना भी की।

रोजाना 25 हजार श्रद्धालु आते हैं यहां

यात्रा के दौरान सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि वर्तमान में करीब 25 हजार श्रद्धालु रोजाना अयोध्या आते हैं। जबकि विशेष अवसरों पर यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि एक बार जब राम मंदिर पूरी तरह से श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा, तो न केवल भारत बल्कि दुनिया भर से श्रद्धालु इस भव्य मंदिर को देखने आएंगे।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें