Greater Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर नोएडा के सेक्टर 142 के समीप चलती कार में आग लग गई। कार चंद मिनट में ही आग का गोला बन गई। एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लगने से ट्रैफिक की स्पीड थोड़ी देर के लिए स्लो हुई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार में मौजूद ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।
नोएडा से ग्रेटर नोएडा की तरफ आ रहा था कार सवार
जांच के पता चला है कि कार सवार व्यक्ति नोएडा से ग्रेटर नोएडा की तरफ आ रहा था। तभी रास्ते में एक्सप्रेस वे पर सेक्टर 142 के पास अचानक कार में आग लग गई। आग लगने के बाद तत्काल ड्राइवर बाहर निकल कर कूद गया। उसने यदि समय से छलांग न लगाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जांच में जुटी टीम
फायर की टीम जांच कर रही है कि आग किन कारणों से लगी है। हालांकि अभी तक की जांच में पता चला है कि शार्ट सर्किट की वजह से पहले लपटें उठी और फिर पूरी आग जलकर खाक हो गई। आग ने महज चंद मिनटों में ही पूरी कार को अपने काबू में ले लिया।
मौके पर पहुंची फायर की गाड़ी
सूचना मिलने के बाद फायर की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। आग को बुझा लिया गया है। हालांकि तब तक कार को पूरी तरह से नुकसान हो चुका है। कार मालिक की तरफ से सूचना कंपनी को भी दी गई है।
ये भी पढ़ें: नोएडा में मोबाइल की दुकान पर काम करने की बात कहकर आतंकी ने किराए पर लिया था कमरा
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
10 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
12 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
14 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
15 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
20 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
21 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines