शाहनवाज चौधरी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पिता-पुत्र के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कलयुगी बेटों ने पिता की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने अपने बेटों से कंवारी बेटी की शादी के लिए रुपयों के बंदोबस्त के लिए कहा था। पिता की यह बात बेटों को नागवार गुजरी और उन्होंने पिता की सरेआम डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित पिता ने थाने में तीनों बेटों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
जफरुद्दीन की दो पत्नियां
यह मामला पहासू थाना क्षेत्र के गांव करौरा का है। यहां गांव के रहने वाले जफरुद्दीन की दो पत्नियां हैं। जफरुद्दीन को पहली पत्नी से 3 बेटे फजरु, अमन, जीशान और एक बेटी है। वहीं, दूसरी पत्नी से एक बेटा बिलाल है। पहासू थाना क्षेत्र के गांव करौरा निवासी जफरुद्दीन की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी से 3 बेटे फजरु, अमन, जीशान और एक बेटी है, जबकि दूसरी पत्नी से एक बेटा बिलाल है। जफरुद्दीन के पास 60 बीघा खेती की जमीन है, जो पहली और दूसरी पत्नी के बच्चों के बीच आधी-आधी बंटी हुई है।
लाठी-डंडों से की पिता की पिटाई
जफरुद्दीन ने बताया कि उनकी बेटी कंवारी है। उसकी शादी के लिए उन्होंने अपने तीनों बेटों से रुपयों का बंदोबस्त करने के लिए कहा था। बेटों ने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि दूसरी पत्नी के बेटे को आधा हिस्सा नहीं, बल्कि 5वां हिस्सा दो। अगर उसे आधा हिस्सा दोगे, तो शादी का खर्च भी आपको ही उठाना पड़ेगा। इसी को लेकर बात बढ़ी जो कुछ ही देर में बेकाबू हो गई।
इसके बाद तीनों बेटों ने उन पर लाठी, डंडों और नुकीले हथियारों से हमला किया। इसके अलावा, उन तीनों ने जफरुद्दीन की दूसरी पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया और छोटे बेटे बिलाल को मारा। पिता को मारने के बाद तीनों बेटे उन्हें तड़पता हुआ छोड़ गए। इसके बाद गांव के लोगों ने जफरुद्दीन को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां उन्हें कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया गया।
पिटाई का वीडियो वायरल
पिता की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों बेटे अपने पिता की पिटाई करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, पिता के साथ गाली-गलौच और सौतेली मां के साथ दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi: लग्जरी कार चोरी कर सोशल मीडिया पर करते थे दिखावा; जानें कैसे चढ़े पुलिस के हत्थे
बेटों के खिलाफ FIR दर्ज
पीड़ित जफरुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तीनों बेटों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी बेटे फजरु, अमन और जीशान को पकड़ने की कोशिश पुलिस की तरफ से की जा रही है। पहासू के थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल करवा कर FIR दर्ज कर ली गई है।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
31 mins agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
3 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
9 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
10 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
22 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines