Bulandshahr News (शाहनवाज चौधरी): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शादी से लौट रहा अमरोहा का परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह हादसा तड़के 5 बजे हुआ है। बता दें, अमरोहा जनपद के गांव नसीर नगला निवासी नपेंद्र अपने परिवार के साथ सिकंदराबाद के गांव नगला काला से शादी में शरीक होकर अमरोहा लौट रहे थे। परिवार कार में सवार था।
सुबह आल्टो कार जैसे ही पितो बास के बम्बे के पास पहुंची, अचानक एक लड़का कार के सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में कार बम्बे में जा गिरी। इस हादसे में नपेंद्र, बेटा कनहैया और उसके बड़े भाई की बेटी वंशिका और बेटे हर्ष की मौके पर मौत हो गई। नपेंद्र की पत्नी कौशल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कौशल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। कार बम्बे में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। कार सवार खुद बचने का प्रयास करते रहे, लेकिन वो सभी नहीं निकल पाए।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अमरोहा के नसीर नगला और सिकंदराबाद के नगला काला में गम का सन्नाटा पसर गया है।
इस घटना पर डीएसपी पूर्णिमा सिंह ने बताया कि हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। इसके साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। हादसे का कारण कार के सामने अचानक बच्चे का आ जाना बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ में दलित की बारात पर राजपूतों का हमला; फिर पुलिस सुरक्षा में हुई शादी
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
6 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
7 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
10 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines