Mayawati Removed Akash Anand From Coordinator Post: बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया है। आकाश आनंद के पिता आनंद कुमार पहले की तरह अब यह जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है जिसके लिए मान्य कांशीराम जी व मैंने खुद भी अपनी पूरी ज़िन्दगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने आगे लिखा कि इसी क्रम में पार्टी में, अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही, आकाश आनन्द को नेशनल कोओर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। किन्तु पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।
मायावती ने इसके साथ ही आकाश आनंद के पिता आनंद कुमार को कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने लिखा कि बीएसपी का नेतृत्व पार्टी व मूवमेन्ट के हित में एवं बाबा साहेब आंबेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग व कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटने वाला है।
2023 में घोषित किया था उत्तराधिकारी
बता दें कि 10 दिसंबर 2023 को बसपा ने यूपी-उत्तराखंड के नेताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक में मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे आकाश आनंद को उत्तराधिकारी घोषित किया था। इससे पहले आकाश आनंद का राजनीति में प्रवेश 2017 में हुआ था। जब विधानसभा चुनाव के दौरान सहारनपुर की एक रैली में उन्होंने बसपा सुप्रीमो के साथ मंच साझा किया था।
2019 में बनाया था कोऑर्डिनेटर
हालांकि चुनाव में पार्टी को करारी हार मिलने के बाद आकाश आनंद का कद पार्टी में बढ़ता चला गया। वे लगातार पार्टी के कार्यक्रमों में नजर आने लगे। इसके बाद मायावती ने उनको 2019 में पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया। 2019 के चुनाव में मायावती की पार्टी ने सपा के साथ गठबंधन किया था। पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि इसके बाद सपा गठबंधन से अलग हो गई थी।
ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: EVM की आरती उतार कर फंसीं NCP नेता, आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
ये भी पढ़ेंः ‘मुसलमान खतरे में…पुलवामा के लिए PM जिम्मेदार…’ फारूक अब्दुल्ला ने फिर अलापा पाकिस्तान राग
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
18 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
18 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
21 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
22 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines