उत्तर प्रदेश में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को दोबारा पार्टी में शामिल कराया और अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। मायावती ने आकाश आनंद को संगठन में चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। पार्टी में दोबारा वापसी के करीब चार महीने बाद आकाश आनंद को यह जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी में बड़ी और अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद आकाश आनंद ने कहा है कि पूरे तन-मन-धन से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं कांशीराम के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत से काम करूंगा।
चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त होने के बाद आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त करने के लिए मैं बहनजी (मायावती) का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं। मैं उनके मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अनुरूप, पूरे तन-मन-धन से परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत से काम करूंगा।” आकाश आनंद ने आगे लिखा कि मैं अपने सभी साथी पार्टी सदस्यों और नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
आकाश आनंद को मायावती ने अपरिपक्व बताते हुए पार्टी और संगठन से बाहर कर दिया था। इसके बाद आकाश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर माफी मांगी थी, जिसके बाद 13 अप्रैल को उन्हें पार्टी में फिर से शामिल कर लिया गया। आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को एक विवादास्पद ट्वीट और मतभेदों के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
बसपा में हुए फेरबदल में मायावती ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल को नहीं हटाया है, जबकि बसपा में बेहद कद्दावर माने जाने वाले रामजी गौतम का डिमोशन हुआ है। बसपा में अभी तक केवल तीन राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर हुआ करते थे, लेकिन अब उनकी संख्या बढ़ाकर छह कर दी गई है। आकाश आनंद बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें : यूपी के इस शहर में घटे हिंदू, बढ़ी मुस्लिम आबादी, न्यायिक आयोग की रिपोर्ट से खुलासा
वहीं मायावती ने यह भी कहा कि “देश में, खासकर राजनीतिक स्वार्थ के कारण, राजनीति का गिरता हुआ स्तर अति-दुखद एवं चिंतनीय है। देश की उच्च सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं व विशेषकर राजनीति में उच्च पदों पर बैठे लोगों के बारे में जिस प्रकार की अभद्र, अशोभनीय, अमर्यादित व असंसदीय टिप्पणियां आदि सार्वजनिक तौर पर करके उनकी व देश की छवि को धूमिल करने के जो प्रयास किए जा रहे हैं, वह अति-दुखद व चिंतनीय है। बिहार में जो कुछ भी देखने व सुनने को मिला है, वह देश की चिंता को बढ़ाने वाला है। जबकि हमारी पार्टी शुरू से ही ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के अंबेडकरवादी सिद्धांत और नीति पर आयरन दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ पार्टी व सरकार चलाने का साहस दिखाने वाली पार्टी है, और किसी भी प्रकार की दूषित व जहरीली राजनीति के खिलाफ है।”
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
5 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
8 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
13 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
14 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines