हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

शक्ति प्रदर्शन दिखाना पड़ा भारी, आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे बृजभूषण सिंह

Brij Bhushan Singh Caught Violating The code Of Conduct Notice Issued: यूपी के कैसरगंज से सांसद बृजभूषण सिंह आचार संहिता उल्लंघन मामले में फंस गए हैं। बता दें कि प्रशासन की परमिशन के बिना एक दर्जन से अधिक वाहनों का काफिला निकालने तथा धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में SDM कर्नलगंज ने नोटिस जारी की है।

विज्ञापन
शक्ति प्रदर्शन दिखाना पड़ा भारी

Brij Bhushan Singh Caught Violating The code Of Conduct Notice Issued: यूपी के कैसरगंज से सांसद बृजभूषण सिंह आचार संहिता उल्लंघन मामले में फंस गए हैं। बता दें प्रशासन की परमिशन के बिना एक दर्जन से अधिक वाहनों का काफिला निकालने तथा धारा 144 का उल्लंघन करने के चलते कैसरगंज सांसद को एसडीएम की ओर से नोटिस भेजी गई है।

बता दें आचार संहिता उल्लंघन मामले में SDM कर्नलगंज ने नोटिस जारी किया। वहीं आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में थानाध्यक्ष कटरा, परसपुर, कर्नलगंज से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। संबंधित थाना प्रभारियों को स्पष्ट करना होगा कि उनके क्षेत्रों में धारा 144 के उल्लंघन के संबंध में सूचना SDM कर्नलगंज के कार्यालय में क्यों उपलब्ध नहीं कराई गई। साथ ही, उन्हें इस प्रकरण में विधिक कार्यवाही कर सूचित करने के भी आदेश दिए गए हैं।

बता दें कि कैसरगंज सीट पर अभी बीजेपी ने अपने पत्ते नहीं खोले है। कैसरगंज लोकसभा सीट पर अभी तक बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कैसरगंज पर टिकट को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे है। बता दें 9 अप्रैल को बृजभूषण शरण सिंह ने बिना प्रशासन की अनुमति के करनैलगंज में दर्जनों गाड़ियों के लोगों से जनसंपर्क कर धारा 144 का उल्लंघन किया था।

कौन हैं MP बृजभूषण शरण सिंह?

बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश की गोंडा के रहने वाले हैं। यूपी की कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं। 6 बार के सांसद बृजभूषण शरण सिंह की पूर्वांचल की राजनीति में अच्छी-खासी पकड़ मानी जाती हैं। बता दें कि कुश्ती लड़ने के शौकीन बृजभूषण सिंह ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। साल 1991 में राम मंदिर के आंदोलन के समय बीजेपी ने उनको लोकसभा का टिकट दिया और बृजभूषण सिंह जीत दर्ज कर पहली बार सांसद बने।

ये भी पढ़ें : भाजपा की 11वीं सूची आई सामने, UP की इस बड़ी सीट से घोषित किया उम्मीदवार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें