उत्तर प्रदेश के वाराणसी हवाई अड्डे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में एक विदेशी नागरिक ने बम होने का दावा किया। सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और विमान की गहन तलाशी ली गई। इसके बाद रविवार सुबह विमान को बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया। वहीं, पुलिस ने कनाडाई नागरिक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की।
कनाडाई यात्री हिरासत में
पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई। इंडिगो के विमान में सवार एक यात्री ने बम की सूचना दी। विमान वाराणसी से बेंगलुरु जा रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बम की अफवाह फैलाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। वह कनाडा का रहने वाला है। पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी उससे पूछताछ कर रही हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा क्यों कहा?
वाराणसी के गोमती जोन के डीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि कनाडाई यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ की, जिसमें पता चला कि उसने एयरपोर्ट संचालन में देरी के लिए गलत जानकारी दी थी। उसके खिलाफ उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है और कनाडा उच्चायोग को भी सूचित किया जाएगा।’
कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी कनाडाई नागरिक से पूछताछ कर रहे हैं। एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि बम की अफवाह के बाद विमान को गहन जांच के लिए ‘आइसोलेशन वे’ में ले जाया गया, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
पुनीत गुप्ता ने कहा कि कनाडाई यात्री के दावे के बाद इंडिगो चालक दल ने तुरंत हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को खतरे के बारे में सूचित किया। अधिकारियों ने बताया कि विमान को उतार दिया गया और मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार उसकी जांच की गई। सुरक्षा एजेंसियों से मंजूरी मिलने के बाद विमान रविवार सुबह बेंगलुरु के लिए रवाना हो गया। मामले की विस्तृत जांच चल रही है।
संबंधित खबरें
'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
1 hr agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
11 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
12 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
13 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
14 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
15 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
18 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
19 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
20 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines