Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बन रहे इंटरनेशनल स्तर के बोड़ाकी रेलवे स्टेशन का सर्वे 50 फीसद पूरा हो चुका है। करीब 35 लाख लोगों को इसका सीधा लाभ मिलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर का यह एकमात्र ऐसा हब होगा जहां एक छत के नीचे से ट्रेन, मेट्रो व बस तीनों सेवा उपलब्ध होगी। यहां 13 प्लेटफार्म बनेंगे। 70 ट्रेने पूर्वी राज्यों के लिए यहां से चलेंगी। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर जिले के लिए बस भी यहां से मिलेगी। अभी तक नोएडा व ग्रेटर नोएडा के लोगों को बस, ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्ली व गाजियाबाद का सहारा लेना पड़ता है। बोड़ाकी रेलवे स्टेशन बनने से लोगों को सहूलियत होगी। आने वाले समय में इससे विकास को पंख भी लगेंगे।
सर्वे का काम तेजी से चल रहा हैं
बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। रोजाना प्रशासन, रेल व अन्य विभाग के अधिकारी मौके पर आ रहे है। सर्वे के दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। बोड़ाकी, पल्ला गांव में इन दिनों निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को भी जाम से होकर गुजरना पड़ रहा है। दावा किया गया है कि जल्द ही सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद किसी भी स्तर पर काम में अवरोध नहीं होने दिया जाएगा।
मल्टी माॅडल ट्रासंपोर्ट हब के रूप में होगा डेवलप
बोड़ाकी स्टेशन को दो क्षेत्रों में बांट करके एनसीआर के पहले मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में डेवलप किया जाना है। रेलवे ने बोड़ाकी रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन विस्तार और मंच के संरेखण के लिए एक सर्वे शुरू किया है। इसके लिए रेलवे को आवश्यक भूमि का अधिग्रहण करना होगा। रेलवे अधिकारी खुद रेलवे लाइन और प्लेटफॉर्म को विकसित करने के लिए भूमि अधिग्रहण की जिम्मेदारी को पूरा कर रहे हैं। साथ ही टर्मिनल के डिजाइन के लिए सहमति होगी।
इन गांव की जमीन का होगा अधिग्रहण
बोड़ाकी टर्मिनल के लिए दादरी, चमरावली बोड़ाकी, तिलपता करनवास, पाली, पल्ला व चमरावली रामगढ़ के किसानों की जमीन अधिग्रहण की जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन शुक्रवार को ही अधिसूचना जारी कर चुका है। जो जमीन अधिग्रहित की जाएगी उसमें लाॅजिस्टिक हब का हिस्सा भी शामिल होगा। इस जमीन अधिग्रहण से डीएमआईसी योजना को भी स्पीड मिलेगी। लाॅजिस्टिक हब का हिस्सा शामिल होने से हर तरह की समस्या दूर होगी।
ये भी पढ़ेंः Noida News: नोएडा में 12 घंटे में तीसरा एनकाउंटर, चोरी की बाइक से स्नैचिंग करने वाले को लगी गोली
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
14 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
15 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
16 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
21 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines