Greater Noida Bodaki Railway Station (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा में बोड़ाकी के पास रेलवे टर्मिनल का निर्माण होना है। पीएमओ डिप्टी सेक्रेटरी मंगेश घिल्डियाल ने शनिवार को रेलवे टर्मिनल के निर्माण की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को रेलवे टर्मिनल के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल बाद पहली बार पीएमओ के किसी अधिकारी ने बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के बारे में बात की है।
रेलवे, बस अड्डा और मेट्रो कनेक्टिविटी
बोड़ाकी के पास मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब परियोजना करीब 478 हेक्टेयर जमीन पर विकसित की जा रही है। मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के अंतर्गत रेलवे, बस अड्डा और मेट्रो कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी।बोड़ाकी के पास ही रेलवे टर्मिनल बनाया जाएगा। यहां से पूरब की ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेनें चलेंगी। इससे दिल्ली, नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। ट्रांसपोर्ट हब में ही अंतर्राज्यीय बस अड्डा भी बनेगा।
नोएडा-ग्रेनो मेट्रो रूट का विस्तार
मौजूदा नोएडा-ग्रेनो मेट्रो रूट का विस्तार मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब तक होना है। ट्रांसपोर्ट हब से लोकल बसें भी चलाई जाएंगी। वहीं लॉजिस्टिक हब से उद्योगों के लिए माल ढुलाई की राह आसान हो जाएगी। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, इसके निर्माण से काम में भी तेजी आएगी और लोगों का समय में भी बचेगा।
माल डेढ़ दिन में पहुंच सकेगा
नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना अथॉरिटी के उद्योगों की जरूरत को देखते हुए यह परियोजना बेहद अहम है। मुंबई, गुजरात आदि जगहों पर जाने में चार से पांच दिन लगता है, इसके शुरू होने के बाद माल डेढ़ दिन में पहुंच सकेगा।
तीन साल में काम होगा पूरा
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, लॉजिस्टिक हब में वेयर हाउस भी बनेंगे। इन दोनों परियोजनाओं को अगले तीन साल में विकसित करने का लक्ष्य है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
14 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
15 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
16 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
21 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines