Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बन रहे इंटरनेशनल स्तर के बोड़ाकी रेलवे स्टेशन परियोजना को लेकर किसानों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस परियोजना के तहत 7 गांवों की आबादी पूरी तरह से हटाई जाएगी। यहां मुआवजा दर अभी तय नहीं हो पाई है। जिला प्रशासन की तरफ से 50 प्रतिशत सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। बोड़ाकी रेलवे स्टेशन बनाने के लिए बोड़ाकी, पल्ला, पाली समेत 7 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।
इन तीन चीजों का हो रहा सर्वे
जिला प्रशासन की सर्वे टीम मकानों का मूल्यांकन, दस्तावेज जांच और निर्माण स्थिति का सर्वे कर रही है। ऐसा होने से किसानों को समय से मुआवजा मिल सकेगा। हालांकि मुआवजा दर अभी तय नहीं होने से किसानों में जरूर असमंजस की स्थिति है। उनको यह समझ नहीं आ रहा है कि मुआवजा मिलने के बाद वह कहां अपना आशियाना बनाएंगे।
प्रशासन कर रहा सर्वे
जिला प्रशासन का कहना है कि सर्वेक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। सर्वे पूरा होते ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। अधिकारियों ने यह भी दावा किया है कि प्रभावित लोगों को उचित और समय पर मुआवजा दिया जाएगा। इस परियोजना में कोई देरी नहीं होने दी जाएगी।
शत प्रतिशत जमीन अधिग्रहण जरूरी
प्रस्तावित बोड़ाकी रेलवे स्टेशन दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर को जोड़ेगा। इसके बनने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में इसके लिए शत प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण होना जरूरी है। जमीन अधिग्रहण होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी जाएगी।
क्या है यह परियोजना
बोड़ाकी रेलवे स्टेशन बनने से करीब 40 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। यह एक ऐसा रेलवे स्टेशन होगा जहां से ट्रेन, मेट्रो व बस तीनों सुविधा उपलब्ध होगी। इसको बोड़ाकी टर्मिनल के नाम से भी जाना जाएगा। यहां पर ट्रेन के लिए 13 प्लेटफार्म बनेंगे। यहां से पूर्वी राज्यों व बिहार के लिए 70 ट्रेनों का ठहराव होगा। यह एक अंतरराज्यीय बस अड्डा भी होगा।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट को बिल्डरों ने बनाया ‘नर्क’, विभिन्न सोसायटी के लोगों ने खोला मोर्चा
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
14 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
15 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
16 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
21 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines