ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बीजेपी ने 13 मई से 23 तक देशभर में तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला किया है। इसी क्रम में आज यूपी, हरियाणा और उड़ीसा में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। इस दौरान यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ, उड़ीसा में सीएम मोहन चरण मांझी और हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी और उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई। लखनऊ में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा से पहले सीएम योगी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया।
सीएम योगी ने कहा कि पूरा देश सेना के पराक्रम और साहस को सलाम करता है। पूरे राज्य की ओर से हम ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हैं। पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के बर्बर कृत्य की पूरी दुनिया ने निंदा की। सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और पूरी दुनिया को संदेश दिया कि हम किसी को परेशान नहीं करेंगेए लेकिन अगर कोई हमें परेशान करेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। सेना के प्रति सम्मान और पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आज उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा शुरू हो रही है।
कोई हमें छेड़ेंगा तो छोड़ेंगे नहीं- सीएम योगी
सीएम योगी ने आगे कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हमारे पर्यटकों के साथ पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने वीभत्स घटना की। इस पर पाकिस्तान और उसके आका पूरी तरह मौन रहे। इसके बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत 100 से अधिक आतंकी मारे गए। भारतीय सेना ने मजबूती के साथ पाकिस्तान के दुस्साहस का जवाब दिया। दुनिया को संदेश दिया हम छेड़ेंगे नहीं लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेंगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।
ये भी पढ़ेंः भारत या पाकिस्तान, जानें किसके परमाणु बम हैं ज्यादा पावरफुल? हमले से किसको अधिक नुकसान
पार्टी ने इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
बता दें कि बीजेपी देशभर में 13 मई से 23 मई तक यह यात्रा निकालने जा रही है। इस दौरान भाजपा जनता को बताएगी कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने कैसे अपने नागरिकों को संकट से सुरक्षित निकाला और राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत किया। इस यात्रा को कोऑर्डिनेट करने की जिम्मेदारी पार्टी ने वरिष्ठ नेता संबित पात्रा, विनोद तावड़े और तरुण चुघ जैसे नेताओं को सौंपी है।
ये भी पढ़ेंः भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 34 गुना बढ़ा, 2029 तक 50,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
9 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
9 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
13 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
13 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
22 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines