भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का बड़ा बयान सामने आया है। ANI से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी (SP) के सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा। पूनावाला ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान ‘गायों और गौशालाओं से दुर्गंध फैलती है’ के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने हिंदू-सनातन संस्कृति का अपमान किया है। समाजवादी पार्टी अपने वोट बैंक के लिए अब ‘समतावादी पार्टी’ बनती जा रही है। पूनावाला ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को स्वयं ‘गोपाल’ कहा जाता था। उन्हें गायों से कितना प्रेम था, यह सबको पता है? शर्मनाक बात है कि वोट बैंक के तुष्टिकरण के लिए कोई इतना नीचे गिर सकता है। समाजवादी पार्टी के मुखिया को अपना बयान वापस लेते हुए जनता से माफी मांगनी चाहिए।
समाजवादी नहीं ‘समपत्तवादी पार्टी’
पूनावाला ने कहा कि ‘समपत्तवादी पार्टी’ लगातार हिंदू और सनातन संस्कृति को अपमानित करने का काम कर रही है। महात्मा गांधी ने भी गायों को बचाने की वकालत की थी। पहले ही सपा के एक नेता राणा सांगा पर विवादित बयान देकर राष्ट्रवादियों का अपमान कर चुके हैं। अब हिंदू धर्म के अनुयायियों को अपमान किया जा रहा है। पूनावाला ने इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे कहते दिख रहे हैं कि भाजपा को ‘दुर्गंध’ पसंद है, क्योंकि वह गौशालाएं बनाती है, जबकि सपा को ‘सुगंध’ पसंद है, क्योंकि उसने इत्र पार्क विकसित किए हैं।
संबित पात्रा ने भी साधा निशाना
अखिलेश के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ अखिलेश यादव को गायों में दुर्गंध नजर आती है। अखिलेश को संतों में बैल दिखते हैं। पात्रा ने कहा कि अगर आप भारत में रहकर सनातन धर्म का विरोध करते हैं तो आपको राजनीति यहां बंद कर देनी चाहिए।
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी अखिलेश यादव को घेरा। उन्होंने कहा कि उनके बयान से पता चलता है कि गायों और सनातन के प्रति उनमें कितनी नफरत है? आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह उनका बयान है। हमें संविधान पसंद है और इसको पूरी तरह लागू करवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सपा उम्मीदवार ने UP MLC चुनाव के दौरान लगाया परेशान करने का आरोप
4 mins agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
42 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
16 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
17 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
20 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
21 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines