हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'बूढा होने को आया लेकिन युवा नहीं हो पाया', राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के विवादित बोल

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर अपने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “बूढ़ा होने को आया है, लेकिन अब तक युवा नहीं हो पाया।” वहीं, कांवड़ यात्रा में हुए उपद्रव पर उन्होंने कहा कि “मैं सभी कांवड़ियों का पक्षपाती नहीं हूं, लेकिन जो गलत करेगा, कानून उसे बख्शेगा नहीं।”

विज्ञापन
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चोओं में बने रहते हैं। अब वह एक बार फिर अपने बयान की वजह से चर्चाओं में आ गए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नाच ना आवे आंगन टेढ़ा। बूढ़ा होने को आया है लेकिन अब तक युवा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि वह सपने सजाते रहे लेकिन राजनीति में कभी सफल नहीं होने वाले हैं।

कांवड़ियों के उत्पात पर क्या बोले साक्षी महाराज?

कांवड़ियों के उत्पात पर साक्षी महाराज ने कहा कि अखिलेश जी अपने शासनकाल को देख लें। मैं सभी कावड़ियों का पक्षपाती तो नहीं हूं लेकिन सरकार ने हंगामा करने वालों पर खिलाफ FIR भी दर्ज की है। गलत करने वाला कानून से बख्शा नहीं जा सकता।

सांसद साक्षी महाराज भाजपा जिला कार्यालय उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने साक्षी महाराज ने सोलर आरओ वाटर कूलर का उद्घाटन किया।

शताब्दी ट्रेन के ठहराव पर जताई खुशी

इससे पहले सांसद साक्षी महाराज ने लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव के मौके पर स्टेशन पहुंचे थे। साक्षी महाराज ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।

बता दें कि शताब्दी ट्रेन के उन्नाव में ठहराव के लिए साक्षी महाराज ने रेल मंत्रालय तक बात पहुंचाई थी। जिसके बाद रेल मंत्रालय ने शताब्दी ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दे दी थी। यह ट्रेन उन्नाव में दो मिनट के लिए रुकेगी। आज यह ट्रेन जब उन्नाव पहुंची तो हरी झंडी दिखाने के लिए साक्षी महाराज खुद वहां मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर साक्षी महाराज ने लिखा कि आज का दिन उन्नाव के लिए ऐतिहासिक बन गया। वर्षों से लंबित एक मांग पूरी हुई। आज स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को उन्नाव रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का सुअवसर मिला। इस शुभ क्षण का साक्षी बनना मेरे लिए गौरव का विषय है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें