BJP MLA Maternal Uncle Shot Dead: यूपी के अमरोहा जिले के हसनपुन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के मामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे पशुओं की रखवाली के लिए गांव के बाहर बनी गौशाला में सो रहे थे। हत्या के बाद से ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। बता दें कि विधायक के मामा सत्य प्रकाश हसनपुर कोतवाली के घंसूरपुर गांव के रहने वाले थे।
सत्य प्रकाश के भतीजे और भाजपा के मंडल महामंत्री महेश ने बताया कि रोजाना की तरह वे गांव के बाहर बनी गौशाला में पशुओं की रखवाली के लिए सो रहे थे। इस दौरान बुधवार रात 12 बजे के आसपास उन्होंने फायर की आवाज सुनी। इसके बाद वे परिजनों संग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सत्य प्रकाश खून से लथपथ पड़े थे। कंधे के नीचे गोली लगी थी और उनकी सांसें चल रही थी। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां से उन्हें जिला हाॅस्पिटल रेफर कर दिया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें मुरादाबाद के निजी हाॅस्पिटल ले जाया गया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ेंः जोधपुर की SDM की गलत ऑपरेशन से मौत! परिजन बोले-बेहोशी की दवा ज्यादा देने से गई जान
8 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दी वारदात
पुलिस के अनुसार 8 बदमाशों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। चार बदमाश सत्यप्रकाश की चारपाई के पास खड़े थे वहीं 4 गौशाला के बाहर खड़े थे। पुलिस ने किसी पुरानी रंजिश या पशुओं की चोरी में हत्या की आशंका जताई है। मामले में डीएसपी दीप कुमार ने बताया कि गोली मारकर विधायक केे सगे मामा की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
ये भी पढ़ेंः SDM प्रियंका बिश्नोई कौन? जिनकी मौत से CM भी दुखी; डॉक्टरों ने बताई निधन की सच्चाई
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
8 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
9 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
16 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
17 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
18 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
18 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
19 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines