उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान जूता चुराई की रस्म में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। दूल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के कुछ रिश्तेदारों को बंधक बना लिया और उनकी पिटाई कर दी। दूल्हे का आरोप है कि उसे “भिखारी” कहे जाने के बाद झगड़ा शुरू हुआ।
थाने पहुंचा दूल्हा
जानकारी के अनुसार, देहरादून से दूल्हा साबिर बारात लेकर बिजनौर पहुंचा था। जूता चुराई की रस्म के दौरान दूल्हन की बहन ने जूता छुपा लिया और इसके बदले 50 हजार रुपये की मांग की। दूल्हे ने 5 हजार रुपये दिए, लेकिन यह बात दूल्हन पक्ष को नागवार गुज़री।
दूल्हे का कहना है कि 5 हजार रुपये देने पर दुल्हन के परिजनों ने उसे “भिखारी” कह दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दूल्हे को एक कमरे में बंद कर दिया गया और उसके पिता सहित कई रिश्तेदारों को बंधक बना लिया गया। मारपीट भी की गई, जिसमें कई लोग घायल हुए।
दुल्हन के परिजनों ने की मारपीट?
आरोप है कि दुल्हन के भाई, उसके ताऊ और उनके बेटे समेत बाहर से आए लोगों ने मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को थाने लेकर आई। यहां दूल्हे ने बताया कि उन पर डंडों और मुक्कों से हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझौता कराया। फिलहाल मामला शांत है और शादी की रस्में दोबारा शुरू करवा दी गई हैं।
वहीं, दुल्हन के भाई का कहना है कि दूल्हे के भाई ने कहा था कि “तुम लोगों ने हमें कोई सोना नहीं दिया”, जिसके बाद मामला बिगड़ गया। उनका कहना है कि जब दूल्हे के भाई ने धमकी दी, तो ऐसे में हम अपनी बहन को कैसे भेज देते?
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 hr agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
3 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
5 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
5 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
7 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
8 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
9 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
11 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
21 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines