BHU students ruckus: उत्तरप्रदेश के काशी हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मंगलवार देर रात उग्र हुए हालात को मौके पर पहुंची पुलिस ने शांत करवा दिया है. प्रोटोलियल बोर्ड के गार्ड द्वारा छात्र को पीटने के बाद बिरला छात्रावास के छात्र भड़क गए थे और उन्होंने तीन घंटे तक जमकर बवाल काटा. छात्रों ने जमकर पथराव किया, वहीं जवाबी कार्रवाई में प्रोटोलियल बोर्ड के गार्ड ने भी जमकर पत्थर चलाए. इस पत्थरबाजी में छात्र को सिर में गंभीर चोट लगी है. बीएचयू प्रशासन की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और उग्र हुए छात्रों को शांत करने की कोशिश की. प्रोटोलियल बोर्ड और छात्रों के बीच बातचीत के बाद मामला शांत हुआ.
एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि बीएचयू प्रशासन ने देर रात हालात बिगड़ने पर कॉल किया था, पुलिस ने मौके पर आकर मामला शांत करवा दिया है. हालांकि जब उनसे पूछा गया कि बवाल क्यों भड़का था तो एसीपी बोले ये यूनिवर्सिटी का इंटरनल मैटर है, यह बीएचयू प्रशासन अपने स्तर पर सुलझा लेगा.
लाठीचार्ज में 50 से ज्यादा छात्र हुए थे घायल
सुरक्षाकर्मियों के लाठीचार्ज में 50 से ज्यादा छात्र घायल हो गए हैं. कुछ सुरक्षाकर्मियों को भी चोट लगी है. काशी तमिल संगमम टीम के स्वागत के लिए लगाए गए गमले तोड़ दिए गए और फ्लैक्स फाड़ दिए गए. बताया गया है कि बीएचयू परिसर में कल रात किसी बाहरी वाहन से एक छात्र को धक्का मार दिया और भाग गया , इसके खिलाफ कार्रवाई के लिए छात्र प्रॉक्टोरियल बोर्ड के ऑफिस पहुंचे.
आरोप है कि वहां तैनात गार्ड ने उनसे दुर्व्यवहार किया इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई. सुरक्षाकर्मियों ने हंगामा कर रहे छात्रों को खदेड़ा तो बिरला-बी और सी हॉस्टल से बड़ी संख्या में छात्र बाहर निकल आए.हाथों में रॉड-डंडे लेकर छात्रों ने सुरक्षा गार्डों को पीट दिया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया फिलहाल बीएचयू कैंपस में भारी सुरक्षा बल तैनात है माहौल शांत हो गया
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
10 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
13 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
15 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
16 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
17 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
19 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
19 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
20 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
20 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines