भोजपुरी सुपरस्टार इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वहीं, अब उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. गृह मंत्रालय ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को Y कैटेगरी सुरक्षा देने का फैसला किया है. ये फैसला IB की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, जिसमें एक्टर को लेकर खतरों का जिक्र किया गया था.
गृह मंत्रालय ने क्यों दी सुरक्षा?
अब लोगों के मन में ये सवाल यह है कि आखिर पवन सिंह को ये सुरक्षा क्यों दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में बढ़ते विवादों और सुरक्षा खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
हाल ही में पवन सिंह बीजेपी में शामिल हुए हैं. पिछले दिनों वह दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे और उपेंद्र कुशवाहा से भी उन्होंने मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि वह बिहार चुनाव भी लड़ सकते हैं. बिहार चुनाव में बीजेपी पवन सिंह को कैंडिडेट बना सकती है.
वहीं, सूत्रों का कहना है कि पवन सिंह को ये सुरक्षा व्यवस्था CRPF कमांडों के माध्यम से दी जाएगी. गृह मंत्रालय ने यह व्यवस्था विशेष रूप से बिहार में लागू की है, जहां अभिनेता की गतिविधियां और सार्वजनिक उपस्थिति ज्यादा होती है.
बाबा खान के गुंडे दे चुके हैं पवन सिंह को धमकी
मिली जानकारी के अनुसार, पवन सिंह को पहले ही सितंबर महीने में बाबा खान के गुड़ों से धमकी मिल चुकी है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. बाबा खान के गुड़ों ने एक वीडियो जारी कर कहा था, दम है तो बाबा खान के सामने आकर कुछ बोलकर दिखाओ. इसी खतरे को देखते हुए अब गृह मंत्रालय ने पवन सिंह को वाई सिक्योरिटी दी है.
यह भी पढ़ें- ‘समाज में भ्रम फैलाया’, पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने दिया जवाब, ज्योति बोलीं- ‘क्या सच है क्या झूठ…?’
क्या होती है Y कैटेगरी की सुरक्षा?
Y कैटेगरी की सुरक्षा में आम तौर पर एक या दो कमांडो या सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाते हैं. जो 24 घंटे पैट्रोलिंग, वाहन एस्कॉर्ट और व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं. यह सुरक्षा उन लोगों की दी जाती है जिनकी जान को किसी तरह का खतरा हो.
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
14 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
22 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines