वासीम सिद्दीकी/बस्ती
बस्ती जिला अस्पताल के डॉक्टर इन दिनों सुर्खियों में हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के डॉक्टरों ने एक गरीब महिला का सफल ऑपरेशन कर उसके पेट से 14 किलो का ट्यूमर बाहर निकाला है। हैरानी की बात यह है कि यह बड़ा ऑपरेशन आईसीयू और वेंटिलेटर की सुविधा के बिना किया गया।
इस ऑपरेशन को जिला अस्पताल के चार डॉक्टरों की टीम ने अंजाम दिया। महिला की आर्थिक स्थिति खराब थी और उसने पहले कई निजी अस्पतालों के चक्कर लगाए थे, लेकिन ऊंचे खर्च के कारण इलाज नहीं करा सकी। जब दर्द असहनीय हो गया तो परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
4 डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन
जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन का फैसला लिया। सर्जन डॉक्टर राजेश पटेल, डॉक्टर अरशद अहमद, डॉक्टर अनिल सिंह और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉक्टर असलम की टीम ने मिलकर ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन पर केवल 10 हजार रुपये का खर्च आया। महिला की पहचान किरण, निवासी भवसिंघपुर गांव, थाना नगर, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। लखनऊ और दिल्ली के बड़े अस्पतालों में जांच के बाद उसके पेट में ट्यूमर की पुष्टि हुई थी, लेकिन ऑपरेशन का खर्च अधिक होने के कारण इलाज संभव नहीं हो पा रहा था।
सुविधाओं के अभाव में भी सफल ऑपरेशन
डॉ. अनिल कुमार की देखरेख में चार डॉक्टरों की टीम बनाई गई। सबसे बड़ी चुनौती थी कि जिला अस्पताल में उच्च स्तरीय ऑपरेशन थिएटर और वेंटिलेटर की सुविधा नहीं थी। फिर भी डॉक्टरों ने महिला को ढाई घंटे तक बेहोश रखकर सफलतापूर्वक ट्यूमर निकाल लिया। इस ऐतिहासिक ऑपरेशन के बाद अब महिला पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन जी रही है। बस्ती जिला अस्पताल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब इतने बड़े ट्यूमर का ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया गया हो।
यह भी पढ़ें : एक IAS ऐसा भी! कभी काटने लगा गेंहू तो कभी बना शिक्षक, जिलाधिकारी का वीडियो वायरल
डॉ. अनिल कुमार, डॉ. असलम और उनकी टीम ने बताया कि इस स्तर का ऑपरेशन आमतौर पर बड़े अस्पतालों में ही संभव होता है, लेकिन टीमवर्क और सेवाभाव के चलते यह संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन व्यतीत कर सकती है।
संबंधित खबरें
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
28 mins ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
1 hr agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
2 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
14 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
20 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
21 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
1 day agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines