वसीम सिद्दीकी/ बस्ती
बस्ती के जिलाधिकारी रविश कुमार गुप्ता ने कार्यशैली से बनाई खास पहचान, कभी खेत में फसल काटते तो कभी बच्चों को पढ़ाते नजर आते हैं। बस्ती जनपद के जिलाधिकारी IAS रविश कुमार गुप्ता अपने कामकाज की अनोखी शैली से लोगों के बीच एक अलग पहचान बना चुके हैं। उनकी कार्यशैली की हर जगह सराहना हो रही है। यह अधिकारी कभी दोपहर की तपती धूप में खेतों में गेहूं काटते नजर आते हैं तो कभी बच्चों को शिक्षा देने के लिए खुद क्लास में पहुंच जाते हैं।
जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता को एक ईमानदार और सरल स्वभाव वाला अफसर माना जाता है। बस्ती में तैनाती के दौरान उन्होंने सरकार की सभी योजनाओं को समयबद्ध और कानूनी तरीके से लागू करवाने में अहम भूमिका निभाई है। प्रशासनिक शिकायतों के निस्तारण के मामले में IGRS रैंकिंग में बस्ती जनपद ने प्रदेश भर में सातवां स्थान हासिल किया है।
निरीक्षण के दौरान शिक्षक की भूमिका में आए डीएम
4 अप्रैल को डीएम रवीश कुमार गुप्ता अपने कार्यालय से अचानक निकले और चिलवनिया स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंच गए। वहां उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया और पाई गई कमियों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जब वह छात्राओं की कक्षा में पहुंचे और ब्लैकबोर्ड व मार्कर देखा, तो खुद को रोक नहीं सके और शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चियों को पढ़ाना शुरू कर दिया। छात्राओं ने डीएम को अपने बीच पाकर बेहद उत्साह और खुशी व्यक्त की।
खेत में पहुंचकर गेहूं की फसल काटने लगे डीएम
विद्यालय से लौटते समय डीएम अचानक एक खेत में पहुंचे और वहां खड़ी गेहूं की फसल को देखकर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने स्वयं गेहूं की कटाई शुरू कर दी, जिससे वहां मौजूद किसान चकित रह गए। जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने तहसील सदर बस्ती के ग्राम पंचायत सिकरा हकीम अंतर्गत ग्राम करनपुर में गेहूं की रबी फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों की उपज की जांच हेतु गाटा संख्या 86 (कमलावती पत्नी सीताराम) और गाटा संख्या 36 (अब्दुल) के खेतों में कुल 43.30 वर्ग मीटर क्षेत्र में गेहूं की कटाई कराई और फसल की उत्पादकता का आकलन किया।
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
2 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
3 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
3 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
4 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
9 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
12 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines