Bareilly Crime News: (नीरज आनंद, बरेली) उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई महिला की हत्या के मामले में लगातार चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। यूपी पुलिस के सिपाही ने प्रेमिका से शादी करने के लिए पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। आरोपी पीएसी में तैनात था। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर जहरीले इंजेक्शन लगाकर पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी सिपाही और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दोस्तों को 300000 रुपये देकर हत्या की सुपारी दी थी।
तांत्रिक से करवाता था इलाज
बरेली में PAC की 8वीं वाहिनी में तैनात रवि कुमार की शादी 2015 में मीनू के साथ हुई थी। मीनू और उसकी तीन बेटियां हैं। 2 बेटियां मीनू के मायके में रहती हैं, जबकि 4 साल की छोटी बेटी उनके साथ पीएसी परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में रहती थी। बताया जा रहा है कि रवि को मीनू पर भूत-प्रेत का साया होने का शक था, जिसका तांत्रिकों से इलाज करवाता था।
यह भी पढ़ें:केरल के बाद अब UP में अपने ने कत्ल कर दिया परिवार, गोरखपुर ट्रिपल मर्डर के पीछे ये थी वजह
22 फरवरी को रवि ने अपने पीएसी के 2 साथियों को सूचना दी थी कि उसके साथ कुछ बदमाशों ने लूटपाट कर मारपीट की है और वह गंभीर हालत में पड़ा है। इसके बाद मौके पर पहुंचे दोनों साथियों ने देखा कि कार में मौजूद उसकी पत्नी मीनू बेहोश पड़ी थी और पास के ही खेत में सिपाही रवि अर्धबेहोशी की हालत में था। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया था, जबकि रवि हालत गंभीर होने का नाटक कर रहा था। पुलिस ने जांच शुरू की तो मीनू के घरवालों ने भी उस पर शक जाहिर नहीं किया। वारदात के बाद उन्होंने पुलिस के सामने कहा था कि रवि ऐसा नहीं कर सकता।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था। इसके कुछ दिन बाद मृतक मीनू के पिता ने रवि और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। रवि को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो खुलासे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रवि की पत्नी का किसी तांत्रिक से इलाज चल रहा था। एक लड़की से रवि का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रवि प्रेमिका से शादी करना चाहता था और इसके चलते उसने पत्नी को मारने का प्लान बनाया था। उसने साजिश में गाड़ी ठीक करने वाले डेंटर शानू और निजी एंबुलेंस में नर्सिंग असिस्टेंट जतिन को शामिल किया था।
60 हजार दिए थे एडवांस
रवि ने दोनों को पत्नी की हत्या की सुपारी के तौर पर 300000 रुपये में डील की। 60 हजार एडवांस दे दिए। वारदात वाले दिन रवि मीनू को कार में बैठाकर प्लांट दिखाने के बहाने ले गया। यहां पहले से मौजूद जतिन और शानू भी गाड़ी के पीछे वाली सीट पर बैठ गए। उसके बाद मौका पाते ही शानू और जतिन ने मीनू के हाथ पकड़ लिए और गर्दन में जहरीले इंजेक्शन लगाए।
यह भी पढ़ें:Punjab: फर्जी आदेश पर 57 कर्मचारियों का ट्रांसफर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था लेटर; जानें मामला
इसके चलते मीनू की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। आरोपियों ने कुल 65ML के साथ 7 जहरीले इंजेक्शन लगाए थे। इसके बाद वारदात को लूट का रूप देने के लिए मीनू के जेवर उतारकर शानू और जतिन को दे दिए थे। आरोपी खुद पास के खेत में लेटकर बेहोशी का नाटक करने लगा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
10 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
13 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
15 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
16 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
17 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
19 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
19 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
20 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
20 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines