उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति को मरवाने के लिए अपने भाइयों को ही जिम्मेदारी दे दी। उसके भाइयों ने अपने जीजा की जमकर पिटाई की। घायल अवस्था में उसे जिंदा दफनाने के लिए सुनसान जगह पर ले गए, लेकिन आखिरकार उनका प्लान फेल हो गया और पत्नी की साजिश की पोल खुल गई है।
पूरा मामला बरेली के इज्जतनगर का है। यहां पति-पत्नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि पत्नी ने अपने ही भाइयों को बुलवाकर पति के हाथ-पैर तुड़वा दिए। आरोप है कि वे सभी पीड़ित को जिंदा दफनाना चाहते थे लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए। वहीं दोनों बेटे इस घटना से बेहद डरे हुए हैं।
2009 में हुई थी दोनों की शादी
दरअसल, 2009 में राजीव की शादी साधना नाम की महिला से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं, बड़ा बेटा 14 साल का है जबकि छोटा 8 साल का है। बताया गया कि साधना को गांव के घर में रहने में परेशानी है, ऐसे में उसने शहर में किराए पर मकान लिया है। इसके बाद भी पत्नी के साथ विवाद होता रहता है। राजीव का आरोप है कि उसकी पत्नी साधना अब उसकी जान के पीछे पड़ गई है।
जंगल में जिंदा दफनाने का था प्लान लेकिन…
राजीव का कहना है कि साधना ने अपने भाइयों को बुलवाकर पहले उसकी जमकर पिटाई करवाई। एक हाथ और दोनों पैर तोड़ दिए। इसके बाद वे गाड़ी से जंगल में ले गए। राजीव का आरोप है कि 10 से 11 लोग आए थे और मुझे जंगल में दफनाना चाहते थे, लेकिन कुछ लोग वहां पहुंच गए तो वे मुझे जिंदा छोड़कर भाग गए। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें : कोर्ट के भीतर किन्नर का हंगामा, पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ा, वायरल हो रहा वीडियो
राजीव बरेली के बाईपास पर मौजूद एक अस्पताल में डॉक्टर का पर्सनल असिस्टेंट है। उसका कहना है कि पत्नी की वजह से ही उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। वहीं बेटे ने भी कहा है कि मम्मी ने ही फोन करके मामा समेत अन्य लोगों को बुलाया था। उन्होंने पापा की पिटाई की। जब मैं बचाने गया तो मुझ पर हमला किया गया। इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज हुई है।
संबंधित खबरें
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
2 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
3 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
8 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
10 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
10 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines