‘ I Love Mohmmed’ विवाद को लेकर बरेली में बवाल हो गया. पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसके बाद अब उन लोगों की पहचान की जा रही है, जो इस प्रदर्शन में शामिल थे और पुलिस पर हमला कर रहे थे. वहीं इस बीच बरेली के मौलाना तौकीर रजा ने एक वीडियो जारी किया और कहा कि अतीक की तरह मुझे भी गोली मार दो.
मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि मुझे अफसोस इस बात का है कि मैंने अमन का रास्ता अपनाया था और प्रशासन को एक ज्ञापन देना चाहता था और सख्त कानून की मांग कर रहा था. मैं मस्जिद जाता, नमाज पढ़ता, अपने लोगों से शांति के साथ घर जाने के लिए कहता लेकिन नजरबंद कर दिया गया. मैं अपना घर छोड़कर दोस्त के घर आ गया लेकिन जब नमाज पढ़ने के लिए निकला तो मुझे डीएम और एसपी ने रोक लिया.
मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि मुझे अफसोस इस बात का है कि मैंने अमन का रास्ता अपनाया था और प्रशासन को एक ज्ञापन देना चाहता था और सख्त कानून की मांग कर रहा था. मैं मस्जिद जाता, नमाज पढ़ता, अपने लोगों से शांति के साथ घर जाने के लिए कहता लेकिन नजरबंद कर दिया गया. मैं अपना घर छोड़कर दोस्त के घर आ गया लेकिन जब नमाज पढ़ने के लिए निकला तो मुझे डीएम और एसपी ने रोक लिया.
यह सब साजिश के तहत हुआ है. बरेली के हिंदू भाई बहनों ने हमें कोई दिक्कत नहीं दी लेकिन प्रशासन हमें अल्लाह का नाम लेने से रोक रही है. इस मामले को जितना दबाया जायेगा ये उतना ही उठेगा. उन्होंने यह भी कहा कि हमारे बीच के कुछ लोग मुखबिरी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर मुझे रोका ना गया होता तो बरेली में कुछ ना होता.
मौलाना कहा कि मुसलमानों पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने पत्थर मारे हैं. ये झूठ है. किसी ने पत्थर नहीं मारा है. पुलिस ने जानबूझकर लाठी चलाई है. मौलाना ने कहा कि वह अभी तक हाउस अरेस्ट में हैं. मुझे निकलने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रब के नाम अगर मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए तो मुझे बहुत खुशी होगी. मैं तो कहता हूं कि अतीक अहमद, अशरफ की तरह मुझे भी गोली मार दो, जान देने के लिए तैयार हूं लेकिन एकतरफा कार्रवाई रोकनी पड़ेगी.
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 hr agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
3 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
4 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
10 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
12 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
13 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
13 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
15 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines