Bareilly Muslim woman And daughter offering namaz at Shiva temple: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने मुस्लिम मां-बेटी और एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मां-बेटी ने गांव के एक पुराने शिव मंदिर में नमाज पढ़ी। यह मामला लोगों को पता चला तो तनाव बढ़ गया। हालांकि पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही महिला, उसकी बेटी और मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है।
मौलवी ने दिया था ज्ञान
यह पूरा मामला भुता पुलिस थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव का है। गांव में एक प्राचीन शिव मंदिर है। पुलिस ने बताया कि 45 साल की सजीना और उसकी 19 साल की बेटी सबीना पर शिव मंदिर में नमाज पढ़ने का आरोप है। उन्हें ऐसा करने के लिए मौलवी ने ज्ञान दिया था।
देखें VIDEO…
विरोध के बावजूद पढ़ी नमाज
दरअसल, सजीना के परिवार में कुछ परेशानी चल रही थी। यह बात सजीना ने मौलवी चमन शाह को बताई। मौलवी ने कहा कि यदि वह मंदिर में नमाज पढ़ती है तो उसकी सभी मुश्किलें खत्म हो जाएंगी। मौलवी की सलाह पर सजीना और सबीना दोपहर में शिव मंदिर पहुंचीं और अचानक मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने लगीं। वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया, लेकिन दोनों अड़े रहे और अपनी धार्मिक प्रार्थनाएं जारी रखीं।
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
भुता पुलिस स्टेशन के प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मां-बेटी और मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) और 295 ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
गांव में पीएसी और पुलिस तैनात
पुलिस का कहना है कि गांव में मुस्लिम और हिंदू मिश्रित आबादी है। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस और प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के जवानों को तैनात किया है।
यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं Qazi Faez Isa, जिन्हें पाकिस्तान का बनाया गया चीफ जस्टिस, कभी इमरान खान ने कर दिया था परेशान
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines