Bareilly News: बरेली में अगले 48 घंटे के लिए SMS सर्विस और इंटरनेट को बंद कर दिया गया.गृह विभाग के सचिव गौरव दयाल ने नेट बंद करने का दिया आदेश है. पिछले शुक्रवार को नमाज के बाद बरेली में हुए बवाल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. 3 अक्टूबर को होने वाली जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. इस दौरान 2 अक्टूबर 2025 की शाम 3 बजे से 4 अक्टूबर 2025 की शाम 3 बजे तक शहर में इंटरनेट बंद रहेगा. इस दौरान मोबाइल इंटरनेट, ब्रॉडबैंड और सभी मैसेज सेवाएं बाधित रहेंगी.
48 घंटों के लिए इंटरनेट बंद
बरेली में पिछले जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के बाद अब शहर में पुलिस कड़ी निगरानी रखे हुए है. 3 अक्टूबर को होने वाली जुमे की नमाज को लेकर पुलिस कड़ी चौकसी बरत रही है। गृह विभाग के सचिव गौरव दयाल ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए बरेली में अगले 48 घंटों तक इंटरनेट और एसएमएस को बंद करा दिया गया है आदेश में कहा कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, यूट्यूब आदि पर अफवाहें तेजी से फैल रही हैं. सोशल मीडिया पर कई बार छोटी बात को बड़ा पेश करने से शहर में साम्प्रदायिक तनाव का खतरा पैदा हो जाता है. इसी को देखते हुए सरकार ने अगले 48 घंटे तक बरेली में किसी भी तरह की मोबाइल डेटा सेवा, ब्रॉडबैंड कनेक्शन और SMS संदेश काम नहीं करेंगे. आदेश में यह भी लिखा गया है कि अगर हालात सामान्य रहे तो समय पूरा होने पर इंटरनेट सेवाएं फिर से बहाल कर दी जाएंगी.
यह भी पढ़ें- नमाज के बाद बरेली में उपद्रव, पहले पुलिस ने किया लाठीचार्ज, अब खोज-खोजकर कर रही गिरफ्तार
अभी तक 81 लोगों को किया गया गिरफ्तार
26 सितंबर को बरेली में हुए बवाल के बाद से अभी तक 81 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 4 अक्टूबर तक शहर भर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. स्थिति को देखते हुए, बरेली प्रशासन ने शुक्रवार की नमाज से पहले अगले 48 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया है. पिछले हफ़्ते हुए उपद्रव के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए, दशहरा और जुमे की नमाज़ को देखते हुए पुलिस ने बरेली में फ्लैग मार्च किया. 4 अक्टूबर तक अन्य ज़िलों से भी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें 5 पीएसी कमांडेंट और 15 इंस्पेक्टर शामिल हैं. वहीं गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता दानिश अली और इमरान मसूद ने आरोप लगाया है कि उन्हें विरोध-प्रभावित बरेली जाते समय घर में नजरबंद कर दिया गया. मसूद ने कहा कि उनका सिर्फ़ बरेली जाकर एक मीटिंग करने और तुरंत वापस लौटने का प्लान था. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक राजनीतिक एजेंडे के तहत किया गया है.
यह भी पढ़ें- बरेली उपद्रव में पुलिस का बड़ा एक्शन, मौलाना के करीबी की संपत्ति पर चला बुलडोजर, अब तक 55 गिरफ्तार
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
4 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
6 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
8 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
9 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
11 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
11 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
13 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
14 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines