(दीपक निर्भय, बाराबंकी)
Howrah Dehradun Train: बाराबंकी में सुल्तानपुर से लखनऊ की तरफ जा रही कुंभ एक्सप्रेस के पहियों में अचानक आग लग गई। अचानक पहियों से धुआं निकलता देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के पहियों से चिंगारियां निकलने की सूचना यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों को दी। जिसके बाद आनन-फानन में ट्रेन रोकी गई। ट्रेन रुकते ही सहमे यात्री बोगियों से कूदकर बाहर भागे। जिसके बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे के बाद आग बुझाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
हादसा लखनऊ-सुल्तानपुर रेलवे ट्रैक पर हैदरगढ़ से पहले त्रिवेदीगंज क्षेत्र के मंगलपुर गांव के पास हुआ। यहां पहुंची कुंभ एक्सप्रेस (हावड़ा-देहरादून ट्रेन) के यात्रियों ने देखा कि ट्रेन के कई पहियों से अचानक तेज धुआं निकल रहा है। पहियों से चिंगारियां भी निकल रही थीं। यात्रियों ने इसकी सूचना लोको पायलट को दी। जिसके बाद ट्रेन को मंगलपुर के पास इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया। ट्रेन के पहियों में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई, तो अधिकारी अलर्ट हुए और आगे-पीछे से आ रही ट्रेनों को भी अलर्ट किया गया।
धूप में बेहाल खड़े दिखे यात्री
इस बीच ट्रेन में आग लगने के डर से यात्री कूदकर बाहर भागे। कई यात्रियों ने तो अपना सामान भी ट्रेन से नीचे उतार लिया। लगभग एक घंटे बाद आग बुझाकर ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन से नीचे उतरे यात्री धूप में बेहाल खड़े रहे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक भीषण गर्मी के चलते ट्रेन के पहियों के घर्षण के कारण आग लगी। फिलहाल आग बुझाकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। ट्रेन की बोगियों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से सामान्य है।
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
24 mins agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
3 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
14 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines