Banke Bihari Temple Treasure: मथुरा जिले के वृंदावन में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर को दान में मिले करोड़ों रुपयों को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है. हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जज अशोक कुमार ने बैंक अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिनके बैंक खातों में मंदिर के करीब 350 करोड़ रुपये जमा हैं. बैठक में बैंक अधिकारियों को इस धनराशि के बेहतर प्रबंधन का निर्देश दिया गया है. कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि साल 2016 तक इन बैंकों में जमा धनराशि करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये थी, जो अब 2025 में बढ़कर लगभग 350 करोड़ रुपये तक हो गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस धनराशि को करीब 12 बैंक खातों में जमा किया गया है, जिन्हें अब समायोजित करने की तैयारी की जा रही है.
क्या होगा बैंक में जमा इतने पैसों का?
बताया जा रहा है कि सभी बैंक खातों को समायोजित कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ही ट्रांसफर कराया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस धनराशि का बैंक में एमओडी (मल्टी ऑप्शनल डिपोजिट) कराया गया है. एमओडी में जमा पैसों पर ब्याज कम मिलता है. बैंक में जमा धनराशि का ठीक-ठीक अनुमान अभी नहीं लग पाया है, लेकिन इसके करीब 350 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. इस बीच कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार द्वारा बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि वो पूरी रकम का ब्योरा कमेटी को दें और उसकी एफडी कराई जाए.
यह भी पढ़ें: ‘हम ऑपरेशन सिंदूर के लिए तैयार और तैनात हैं…’, नौसेना के वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने दिया बड़ा बयान
19 नवंबर को होगी अगली बैठक
कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि मंदिर से संबंधित 12 बैंक खाते खोले गए थे, जिनमें जमा धनराशि करीब 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. हाईपावर्ड कमेटी की तरफ से बताया गया कि अगली बैठक 19 नवंबर को होगी जिसमें, पैसों से संबंधित फैसलों पर रिपोर्ट ली जाएगी. कमेटी के मुताबिक तीन बैंक खातों में धनराशि सबसे अधिक है, जिनमें एफडी और अन्य कीमती सामान भी सामिल हैं. बैंक प्रबंधन को उन सभी की इंवेंटरी बनाने के भी निर्देश दिये गए हैं. इसके अलावा अन्य बैंक खातों का विवरण भी मांगा गया है.
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
10 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
12 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines