हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नॉनवेज मंगाया तो पछताओगे! अयोध्या में यहां मांसाहार खाने-बेचने पर लगा बैन, डिलीवरी वालों को भी चेतावनी

अयोध्या प्रशासन ने कहा है कि इस दिशा में कोई ढील नहीं दी जाएगी. नियमों का उल्लंघन होने पर FIR भी दर्ज हो सकती है. पहले ये प्रतिबंध सिर्फ ढाबे-होटलों तक ही सीमित था जिसे अब ऑनलाइन डिलीवरी एप्स पर भी लागू कर दिया गया है.

विज्ञापन

राम नगरी अयोध्या में मांसाहार भोजन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. लंबे समय से चले आ रहे नॉनवेज फूड की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक अयोध्या में राम मंदिर और पंचकोशी मार्ग पर नॉनवेज बिक्री पर प्रशासन ने पूरी तरह रोक लगा दी है. साथ ही फूड डिलीवरी एप्स को भी हिदायत दी गई है कि वो यहां मांसाहार खाना डिलीवर नहीं कर सकते. ऐसी शिकायतें थीं कि पर्यटक होटलों में ऐप से मंगवा रहे थे, आस्था को ठेस पहुंच रही थी.

नियमों का उल्लंघन होने पर FIR


अयोध्या प्रशासन ने कहा है कि इस दिशा में कोई ढील नहीं दी जाएगी. नियमों का उल्लंघन होने पर FIR भी दर्ज हो सकती है. पहले ये प्रतिबंध सिर्फ ढाबे-होटलों तक ही सीमित था, लेकिन शिकायतों का सिलसिला नहीं रुका तो सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह को ठोस कदम उठाना पड़ा. उन्होंने बताया कि इस निर्देश को लेकर सभी को नोटिस दिया गया है. अयोध्या धाम से पंचकोशी तक रेस्टोरेंट, दुकानें, होमस्टे में नॉनवेज पकाना-परोसना बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही फूड डिलीवरी ऐप्स को भी कड़ी चेतावनी दी गई है.

यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: दिल्ली NCR समेत 15 राज्यों में ठंड कोहरे का दोहरा अटैक, जानें IMD का अपडेट

विज्ञापन

लापरवाह को नहीं मिलेगी कोई छूट


उन्होंने आगे बताया कि नियमों का पालन सख्ती से हो इसलिए मॉनिटरिंग चालू है, किसी भी लापरवाह को छूट नहीं दी जाएगी. आपको बता दें कि 15 किलोमीटर का पंचकोशी मार्ग सरयू किनारे चमकता है जहां कपिलधारा, राम रेशम, शिवपुर, कणक-कणेश्वर, बाहुक. बीच में दर्जनों छोटे मंदिर स्थित हैं. भक्त यहां पैरों तले धूल उड़ाते हैं, राम नाम जपते. ऐसे पवित्र रास्ते पर मांसाहार भोजन की बिक्री को लेकर भक्तों ने नाराजगी जताई थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola