Balia Wedding Fraud: उत्तर प्रदेश के बलिया में अनोखे सामूहिक शादी समारोह की पुलिस जांच में अब परत दर परत खुल रहीं है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया था। अब पुलिस जांच में पता चला है कि शादी करने 568 जोड़ों में कोई भाई-बहन था तो कोई पहले से ही शादीशुदा है। इतना ही नहीं टैंट वाले, हलवाई, राहगीर तक पकड़कर दूल्हे बनाए गए थे।
दो सरकारी कर्मचारी समेत कुल 15 लोग किए गए अरेस्ट
जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में अभी तक कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो सरकारी कर्मचारी और सामूहिक शादी समारोह से जुड़े लोग शामिल हैं। पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पता चला कि यूपी सरकार जरूरतमंद लड़कियों को शादी के लिए 51000 रुपये की राशि देकर मदद करती है। इस पैसों के लालच में आरोपियों ने इस पूरे स्कैंडल को रचा था। गिरोह गरीब लड़कियों को झूठी शादी करने के लिए पहले उनका ब्रेन वाश करता फिर इस शादी समारोह में कुछ घंटों के लिए शामिल होने पर उनके परिजनों को दो से पांच हजार रुपये दिए जाते थे।
35000 लड़की को दिए जाते हैं
जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय एनीओ के माध्यम से लोग सामूहिक शादी करने के लिए आवेदन करते हैं। दस्तावेज देखने के बाद उन्हें 51000 रुपये तक की राशि दी जाती है, जिसमें 35000 रुपये लड़की को दिए जाते हैं। 10000 रुपये लड़की के लिए शादी का सामान जैसे कपड़े, मेकअप का सामान, चूड़ी आदि लेने के लिए हाेते हैं। इसके अलवा 6000 रुपये समारोह का सामान खरीदने के लिए दिए जाते हैं। लोग इन्हीं पैसों के लालच में इस फेक शादी स्कैंडल की कहानी रचते हैं।
कोई भाई-बहन तो कोई निकला लड़का
बता दें 25 जनवरी को यूपी, बलिया में 568 जोड़ों का सामूहिक शादी समारोह था। इस समारोह की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। जिसमें एक दूल्हे के सामने 10 से ज्यादा दुल्हन खड़ी थी। इसके अलावा वीडियो में लड़कियां दूल्हा नहीं होने पर खुद ही वरमाला पहनती नजर आ रहीं हैं। वहीं, कुछ दुल्हनों के भेष में तो लड़के थे, जो घूंघट में खुद को छिपाए बैठे थे। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आई और अब इस मामले में 15 लोगों को पकड़ा गया है।
संबंधित खबरें
UP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
15 mins agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
50 mins agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
2 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
3 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
3 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
5 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
5 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
16 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
20 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines